{"_id":"6092fba48ebc3e8d915ab43d","slug":"now-youth-will-also-do-politics-of-villages-with-jobs-and-studies-city-news-mbd388266613","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी और पढ़ाई के साथ अब गांवों की राजनीति भी करेंगे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी और पढ़ाई के साथ अब गांवों की राजनीति भी करेंगे युवा
विज्ञापन
मुरादाबाद। पढ़ी लिखी युवा पीढ़ी भी जिला पंचायत और प्रधानी का चुनाव जीतकर राजनीति में आई है। एमबीए पास सिर्फ 23 साल के मनवीर अब पढ़ाई के साथ 25 गांवों का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं 25 साल की शानू भी उत्साह के साथ जिम्मेदारी संभालने को तैयार है। इन युवाओं में कुछ कर गुजरने का जज्बा है। उत्साहित युवा अपनी पढ़ाई का लाभ राजनीति में उठाएंगे।
पढ़ाई के साथ 25 गांव की जिम्मेदारी संभालेंगे मनवीर
वार्ड 29 से जिला पंचायत सदस्य बने बसपा समर्थित मनवीर की उम्र करीब 23 साल है। बकौल मनवीर वे बीबीए एमबीए कर चुके हैं और एलएलबी के तीसरे सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहे हैं। अब चुनाव जीतने के बाद उन पर 25 से ज्यादा गांवों की जिम्मेदारी आ गई। मनवीर का कहना है कि वह अपनी पढ़ाई आगे जारी रखेंगे, लेकिन जिला पंचायत सदस्य होने के नाते अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह से निभाएंगे। रामनगर गंगापुर में उनके पिता का धर्मकांटा ओर सैनेटरी का कारोबार है।
गांवों का विकास शानू का सपना
वार्ड 25 से सपा के समर्थन से जिला पंचायत सदस्य बनी शानू की उम्र करीब 25 साल है। वे ग्रेजुएट हैं और अब पीजी की तैयार कर रहीं हैं। इतनी कम उम्र में कई गांव की जिम्मेदारी आ गई है। उनका कहना है कि वे पढ़ाई और जिला पंचायत सदस्य पद की जिम्मेदारी दोनों निभाएंगी। वे युवा हैं और युवाओं को राजनीति में आगे भी आना चाहिए। हर गांव के विकास पर काम करेंगी। शानू के चाचा मुकेश कुमार दो बार जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं।
विज्ञापन
घर गृहस्थी के साथ प्रधानी भी संभालेंगी पूूजा
मूंढापांडे ग्राम पंचायत ये प्रधान चुनीं गईं। पूजा की उम्र केवल 29 साल है। हालांकि वे केवल हाईस्कूल पास हैं, लेकिन युवा होने के कारण काफी उत्साह है। पूजा का कहना है कि पूरे परिवार ने उन्हें प्रधानी का चुनाव लड़वाया है। गांव का भी पूरा साथ रहा और अब उनकी जिम्मेदारी है कि वे गांव का विकास करें। घर गृहस्थी की जिम्मेदारी भी है और दोनों जिम्मेदारी को वह बखूबी निभाएंगी। गांव में नाली खड़जे और सफाई उनकी प्राथमिकता होगी।