फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Now two leopards were seen together in Fattehpur Bishnoi, panic increased further

Moradabad News: फत्तेहपुर विश्नोई में अब एक साथ दिखे दो तेंदुए, दहशत और बढ़ी

Tue, 09 Sep 2025 02:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 09 Sep 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Now two leopards were seen together in Fattehpur Bishnoi, panic increased further
कांठ (मुरादाबाद)। छजलैट के गांव फत्तेहपुर विश्नोई में तेंदुए तो पहले से ही देखा जा रहा है, लेकिन अब एक साथ दो तेंदुए दिखने पर ग्रामीणों में दहशत और बढ़ गई है। ग्रामीणों ने अकेले में खेतों पर जाना बंद कर दिया है और तेंदुओं को पकड़वाने के लिए पिंजरा लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन


गांव फत्तेहपुर विश्नोई में काफी दिन से तेंदुओं की मौजूदगी है। अक्सर यहां तेंदुए दिखाई देते हैं। बीती रात भी गांव के मार्ग पर घूमते हुए दो तेंदुओं की वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यहां गांव के ही अशोक कुमार के घर के सामने तेंदुए गुजरते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। दोनों तेंदुए कुछ देर तक मार्ग बैठे और फिर खेतों की ओर चले गए। दोनों तेंदुओं की प्रतिक्रिया कैमरों में कैद हो गई।
विज्ञापन

फत्तेहपुर विश्नोई में लगातार तेंदुए दिखाई देने का दावा ग्रामीणों के द्वारा किया जा रहा है। ग्राम प्रधान राहुल विश्नोई ने पिछले दिनों डीएफओ को भी पत्र दिया था, लेकिन अभी तक तेंदुओं को पकड़ने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया है। इससे पहले 28 मई की रात इसी गांव के रहने वाले निजी कंपनी कर्मचारी राजकुमार पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। इसके बाद तीन जून को भी तेंदुआ फत्तेहपुर विश्नोई पुलिस चौकी के पास से कुत्ते को उठाकर ले गया था। लगातार तेंदुए दिखाई देने से ग्रामीणों में खौफ है। ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों ने तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed