फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Now the wrestlers of the district are practicing for points.

Moradabad News: अब प्वाइंट के लिए दांव पर अभ्यास कर रहे जिले के पहलवान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Now the wrestlers of the district are practicing for points.
मुरादाबाद। कुश्ती खेल में अब जिले के पहलवान प्वाइंट के लिए दांव-पेंच लगाएंगे। यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता के लिए पीतलनगरी के पहलवानों ने तैयारियां शुरू कर दी है। कुश्ती पहलवानों का कहना है कि वह सबसे अधिक अंक दिलाने वाले दांव का ज्यादा अभ्यास कर रहे हैं। इससे उन्हें आगामी कुश्ती प्रतियोगिता में इसका फायदा मिल सके।
विज्ञापन

जिला कुश्ती संघ एसोसिएशन के अनुसार, मुरादाबाद जिले में स्थित 10 कुश्ती अकादमियों में 550 से अधिक पहलवान प्रतिदिन अभ्यास करते हैं। इसमें जिला स्तरीय, राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तर के पहलवान शामिल हैं। कुश्ती के नियम बदल गए हैं। नए नियम के तहत पहलवानों को अखाड़े में कुश्ती लड़ते समय प्वाइंट बटोरने के लिए ज्यादा दम लगाना पड़ेगा। अब केवल स्टैंडिंग पोजीशन से ही प्वाइंट मिल सकेगा न कि ग्राउंड पोजीशन में। जिले के पहलवान कुश्ती के तीन दांव पर ज्यादा अभ्यास कर रहे हैं। जो दांव लगाने पर सबसे ज्यादा अंक दिलाएंगे। धोबी पछाड़, ढाक और कला जंग में सबसे ज्यादा अंक निर्धारित किया गया है। वहीं झोली, फतले, भारनद्वाज और रोल में कम अंक निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

00
31 मार्च से दो अप्रैल तक चलेगी राज्य स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता
-वाराणसी में 31 मार्च से दो अप्रैल तक राज्य स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता चलेगी। जिला कुश्ती संघ एसोसिएशन के सचिव पवन सिसोदिया ने बताया कि राज्य स्तर की प्रतियोगिता में जिले के 15 से 20 खिलाड़ी शामिल होंगे। इन खिलाड़ियों को अब दांव पर ज्यादा अभ्यास करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
कुश्ती के दांव व अंक
दांव-अंक
-कला जंग-चार
-ढाक-चार
-धोबीपछाड़-चार
-झोली-दो
-फितले-दो
-भारनद्वाज-दो
-रोल-दो

00
-अब पहलवानों का ज्यादा फोकस अधिक अंक दिलाने वाले दांव पर है। पहलवान सभी दांव का अभ्यास कर रहे हैं। इससे आगामी राज्य, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहलवान अधिक अंक हासिल कर पदक जीत सकें।- पवन सिसोदिया, सचिव, जिला कुश्ती संघ एसोसिएशन

-पहलवानों में राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जाने की पूरी क्षमता है। पहलवानों को बेहतर अभ्यास कराया जा रहा है। अंक हासिल करने के दांव-पेंच सिखाए जा रहे हैं।- गोविंद यादव, कुश्ती कोच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed