फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Now Shivaji's statue will not be installed at Imperial Tiraha

Moradabad News: अब इंपीरियल तिराहे पर नहीं लगेगी शिवाजी की प्रतिमा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Now Shivaji's statue will not be installed at Imperial Tiraha
मुरादाबाद। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर 19 फरवरी को नगर आयुक्त कैंप कार्यालय परिसर में पहुंची छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा वापस लाैटाई जाएगी। अब इंपीरियल तिराहे पर शिवाजी महाराज की प्रतिमा भी स्थापित नहीं होगी। यह निर्णय नगर निगम प्रशासन ने लिया है।
विज्ञापन

शहर के इंपीरियल तिराहे पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने साथ मार्ग का नाम शिवाजी महाराज करने की मांग शिवसैनिक कई साल से करते आ रहे हैं। 19 फरवरी को अलीगढ़ से शिवाजी महाराज की प्रतिमा पीलीकोठी स्थित नगर आयुक्त कैंप कार्यालय परिसर में पहुंची थी। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल समेत निगम के कई अधिकारियों ने भी तिलक लगाकर व माला पहनाकर प्रतिमा को नमन किया था।
विज्ञापन

अलीगढ़ से बनकर आई प्रतिमा को नगर निगम अधिकारियों ने जल्द ही इंपीरियल तिराहे पर स्थापित करने की बात कही थी, लेकिन अब निगम प्रशासन ने इंपीरियल तिराहे पर शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित नहीं करने का निर्णय लिया है। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि प्रवर्तन दल की टीम और अधीनस्थ अधिकारियों ने सर्वे के बाद इंपीरियल तिराहे को विशालकाय प्रतिमा के लिए उपयुक्त नहीं बताया। इससे दुर्घटना बढ़ने की संभावना जताई है। उन्होंने बताया कि वह प्रतिमा फाइबर की बनी है। उसकी गुणवत्ता ठीक नहीं है। लिहाजा उसे वापस भेजने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
कमिश्नर कार्यालय के पास पार्क में स्थापित की गई शिवाजी की नई प्रतिमा
मुरादाबाद। छत्रपति शिवाजी महाराज की नई प्रतिमा बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त कार्यालय के निकट इंडियन बैंक के सामने स्थित पार्क में स्थापित कर दी गई। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने अपनी देखरेख में प्रतिमा स्थापित कराई। यह प्रतिमा मिश्रित धातु की बनी है। नगर आयुक्त ने बताया कि प्रतिमा के स्थान चयन को लेकर उच्चाधिकारियों से वार्ता की गई थी। जिसमें सभी ने इंडियन बैंक के सामने स्थित पार्क को इसके लिए उपयुक्त बताया। इसके बाद प्रतिमा को स्थापित करा दिया गया। ब्यूरो
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed