फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Now school vehicles will not run without fitness

Moradabad News: अब बगैर फिटनेस नहीं चलेंगे स्कूली वाहन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Now school vehicles will not run without fitness
मुरादाबाद। अब बगैर फिटनेस स्कूली वाहनों का संचालन नहीं हो पाएगा। इस मामले में फिटनेस की जांच करने के लिए संभागीय परिवहन विभाग दो दिवसीय अभियान चलाएगा। आरटीओ प्रवर्तन प्रणव झा ने बताया कि शासन के निर्देश पर मंडल स्तर पर चार सितंबर से दो दिवसीय अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारी दो दिनों में स्कूलों से संबद्ध वाहनों की फिटनेस की जांच करेंगे। डग्गामार वाहनों का प्रयोग स्कूली बच्चों को ढोने के लिए नहीं किया जाएगा। जांच में बसों या अन्य वाहनों की जांच कर फिटनेस प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है। फिटनेस दुरुस्त नहीं होने पर ही जिले के 128 स्कूली बसों के परमिट को निरस्त कर दिया गया है। इस मामले में मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने भी आवश्यक निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इसी प्रकार ई रिक्शा को लेकर सात सितंबर से अभियान चलाया जाएगा। स्कूली बच्चों के लिए ई रिक्शा मान्य नहीं होगा। पुलिस की तरफ से सत्यापन की कार्रवाई होने पर ई रिक्शा अपने जोन में ही चलेंगे। उचित कागजात नहीं होने पर ई रिक्शा का संचालन नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed