फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Now parcel booking will be done from 6 am to 10 pm

अब सुबह छह से रात दस बजे तक होगी पार्सल की बुकिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
Now parcel booking will be done from 6 am to 10 pm
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर अब पार्सल की बुकिंग और रिसीविंग सुबह छह से रात दस बजे तक हो सकेगी। रेलवे ने व्यापारियों की मांग पर समय को परिवर्तित किया है। अब तक मुरादाबाद स्टेशन पर पार्सल सेवा सुबह नौ से शाम पांच बजे तक ही मिल रही थी। मंडल मुख्यालय की तर्ज पर हरिद्वार में भी पार्सल सेवा का समय परिवर्तित किया गया है। वहीं, डिमांड ज्यादा होने के कारण 24 घंटे बुकिंग और रिसीविंग की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य कई स्टेशनों पर पार्सल बुकिंग और रिसीविंग के समय को परिवर्तित किया गया है। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर ज्यादातर पार्सल सुबह छह बजे तक आ जाते हैं। स्टेशन पर स्टाफ नहीं होने के कारण लोगों को पार्सल की रिसीविंग के लिए नौ बजे तक इंतजार करना पड़ता था। वहीं, शाम पांच बजे के बाद पार्सल बुकिंग बंद होने के कारण भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

यहां के व्यापारी पार्सल के समय में बदलाव की मांग रेलवे प्रशासन से लंबे समय से कर रहे थे। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि रेलवे प्रशासन ने अन्य स्टेशनों पर भी स्थिति को देखते हुए एक साथ समय परिवर्तित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशनों पर निम्नलिखित समयानुसार मिलेगी पार्सल की सेवा
मुरादाबाद : सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक
देहरादून : सुबह 6 बजे से 10 बजे तक
बरेली : सुबह 6 बजे से 10 बजे तक
हरिद्वार : 24 घंटे
रामपुर : सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक
शाहजहांपुर : सुबह 6 बजे से 10 बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed