फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Now jumbo packs will be made in the district hospital, license received

Moradabad News: अब जिला अस्पताल में बनेंगे जंबो पैक, लाइसेंस मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Now jumbo packs will be made in the district hospital, license received
मुरादाबाद। डेंगू से पीड़ित मरीजों को अब सरकारी अस्पताल में जंबो पैक की सुविधा मिल सकेगी। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक को एफेरेसिस यूनिट के संचालन का लाइसेंस मिल गया है। किटों की खरीद के लिए जल्द ही ऑर्डर किया जाएगा। जरूरतमंद मरीजों को जंबो पैक के लिए सरकार द्वारा तय की गई कुछ राशि देनी पड़ सकती है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल प्रबंधन के पास अभी कोई विस्तृत गाइडलाइन नहीं आई है। यदि निदेशालय की ओर से जंबो पैक की सुविधा फ्री कर दी गई तो लोगों को ज्यादा लाभ होगा। हालांकि, सुविधा उन्हीं मरीजों के लिए होगी जो डेंगू होने पर सरकारी अस्पताल में भर्ती होंगे। अब तक सरकारी अस्पताल में सुविधा न होने के कारण लोगों को निजी अस्पतालों में भटकना पड़ता था।
विज्ञापन

मुरादाबाद में सिर्फ चार निजी अस्पतालों में यह सुविधा है, लेकिन लोगों को ऊंची कीमतों पर जंबो पैक मिल पाते थे। लोगों से जंबो पैक के लिए 30 हजार रुपये तक वसूले जा चुके हैं। विभागीय जानकारों का मानना है कि सरकारी अस्पताल में मरीजों को यह सुविधा नौ हजार रुपये में मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संगीता गुप्ता ने बताया कि एफेरेसिस यूनिट के संचालन के लिए लाइसेंस मिल गया है। शुल्क को लेकर कोई गाइडलाइन नहीं मिली है। सरकार के निर्देशों के मुताबिक ही मरीजों को लाभ दिया जाएगा।

-----------
ट्राॅमा सेंटर को मिली फायर एनओसी
जिला अस्पताल की सीएमएस डाॅ. संगीता गुप्ता ने बताया कि अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर को अग्निशमन विभाग की एनओसी मिल गई है। जल्द ही मुख्य भवन को भी यह प्रमाणपत्र मिल जाएगा। पिछले साल ट्राॅमा सेंटर में आग लग गई थी। उस समय करीब 20 मरीज भर्ती थे। आग लगने के बाद ट्राॅमा सेंटर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे। तभी से जिला अस्पताल प्रशासन अग्निशमन विभाग से एनओसी लेने के लिए प्रयासरत था। अब सफलता मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed