{"_id":"602c1fce8ebc3ee953066420","slug":"now-garhwal-express-will-run-in-the-name-of-siddhbali-janshatabdi-moradabad-news-mbd379869091","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सिद्धबली जनशताब्दी के नाम से चलेगी गढ़वाल एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सिद्धबली जनशताब्दी के नाम से चलेगी गढ़वाल एक्सप्रेस
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। गजरौला से बिजनौर और उत्तराखंड की दिशा में यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। शीघ्र ही रेलवे कोटद्वार से नई दिल्ली के लिए वाया गजरौला होकर चलने वाली गढ़वाल एक्सप्रेस को शुरू करने जा रहा है। हालांकि रेलवे अब इस ट्रेन को नए नाम से चलाएगा। दिल्ली से कोटद्वार के बीच चलने वाली इस ट्रेन का नाम बदलकर सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस किया गया है।
मंगलवार को स्टेशन अधीक्षक देवेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फरवरी माह के अंत तक कोटद्वार से वाया गजरौला होकर नई दिल्ली के लिए सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने जा रही है। इस संबंध में रेलमंत्री ने ट्वीट भी किया था कि ये ट्रेन फरवरी के अंत तक शुरू हो सकती है। गौरतलब है कि वर्ष 2003 में पौड़ी लोकसभा के सांसद एवं केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री भुवनचंद खंडूरी के अनुरोध पर कोटद्वार से नई दिल्ली के लिए वाया गजरौला होकर गढ़वाल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू कराया गया था। यह ट्रेन फिलहाल कोरोना संक्रमण की वजह से बंद है। ऐसे में दिल्ली से वाया गजरौला-बिजनौर होकर कोटद्वार तक कोई सीधी ट्रेन नहीं होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हमारे अनुरोध पर रेल मंत्रालय ने नई दिल्ली से कोटद्वार और टनकपुर के लिए एक-एक जनशताब्दी एक्सप्रेस चलाने की स्वीकृति दी है। बीते माह रेलमंत्री पीयूष गोयल ने संसद में भेंट के दौरान हमें इसकी जानकारी भी दी थी। इन ट्रेनों के संचालन का लाभ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दोनों राज्यों के यात्रियों को मिलेगा।
विज्ञापन
अनिल बलूनी, राज्यसभा सांसद