फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Now direct flight from Moradabad to Lucknow, service will start from August 10...ticket booking started

Moradabad Airport: मुरादाबाद से अब लखनऊ के लिए सीधी उड़ान, दस अगस्त से शुरू होगी सेवा...टिकट की बुकिंग चालू

Sun, 04 Aug 2024 01:06 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 04 Aug 2024 01:06 PM IST
सार

मुरादाबाद हवाई अड्डे से दस अगस्त को पहली उड़ान लखनऊ के लिए शुरू की जाएगी। इस सेवा को शुरू करने का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। कई बार पहले भी तारीख जारी किया जा चुका था। अब बुकिंग शुरू होने के साथ सभी प्रकार की तैयारी होने लगी हैं।  

विज्ञापन
Now direct flight from Moradabad to Lucknow, service will start from August 10...ticket booking started
मुरादाबाद एयरपोर्ट - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद हवाई अड्डे पर उड़ान की तारीख बार-बार बदलने के बाद अब  10 अगस्त को उड़ान की घोषणा की गई है। ऐसा होने पर मुरादाबाद एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू होने का एक दशक का इंतजार खत्म हो जाएगा। पहली उड़ान लखनऊ के लिए होगी। 

विज्ञापन


डीजीसीए से अनुमति मिलने के बाद फ्लाई बिग कंपनी ने फ्लाइट की बुकिंग भी शुरू कर दी है। डीएम अनुज सिंह को कंपनी के अधिकारियों ने सूचना दे दी है। कंपनी की प्रबंधक (काॅमर्शियल) शिवानी जैन ने बताया कि अभी सप्ताह में तीन दिन तक हवाई सेवा मिलेगी।
विज्ञापन


सोमवार को टाइम टेबल जारी कर दिया जाएगा। टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है। अभी 19 सीटर विमान से हवाई सेवा शुरू होगी। उड़ान के लिए फ्यूल टैंकर मुरादाबाद एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं। अन्य तैयारियां पूरी की जा रही हैं। कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमार ने बताया कि सोमवार को एयरपोर्ट पर उड़ान से संबंधति अन्य जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले देहरादून के लिए प्रस्तावित थी उड़ान 
फ्लाई बिग कंपनी के अधिकारियों ने पहले देहरादून के लिए उड़ान प्रस्तावित की थी। योजना यह थी कि देहरादून की उड़ान के एक माह बाद लखनऊ के लिए फ्लाइट शुरू कर दी जाएगी, लेकिन यात्रियों की स्थिति को देखते हुए कंपनी ने पहले लखनऊ के लिए उड़ान शुरू की है।

मुरादाबाद एयरपोर्ट को बनाने में अभी तक 28.93 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। 1250 वर्गमीटर में हवाई अड्डे का निर्माण किया गया है। इसके रनवे की लंबाई 2112 मीटर है।

1300 रुपये होगा लखनऊ का किराया, सवा घंटे लगेगा समय
फ्लाई बिग कंपनी की प्रबंधक शिवानी जैन ने बताया कि लखनऊ तक के टिकट का बेस फेयर 999 रुपये है, लेकिन जीएसटी और अन्य टैक्स मिलाकर करीब 1300 रुपये किराया हो रहा है। फ्लाइट नंबर एस 93330 से पहली उड़ान होगी।

10 अगस्त को विमान सुबह 9:35 बजे उड़ान भरने के बाद लखनऊ एयरपोर्ट पर 10:50 बजे पहुंचेगा। लखनऊ पहुंचने में एक घंटा 15 मिनट का समय लगेगा। कंपनी ने उद्घाटन की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक किसी अधिकारी को निमंत्रण नहीं भेजा गया है। कंपनी का स्टाफ एयरपोर्ट पर तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed