फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Notices were issued to over 90,000 voters.

Moradabad News: 90 हजार से अधिक वोटरों को दिया गया नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Notices were issued to over 90,000 voters.
मुरादाबाद। नो मैपिंग की श्रेणी में आए जिले के 90 हजार वोटरों को चुनाव अधिकारियों ने नोटिस जारी किया है। नोटिसों का जवाब एक सप्ताह के अंदर बीएलओ या अन्य नामित अधिकारियों के समक्ष देना होगा। अन्यथा संबंधित व्यक्ति वोटर नहीं बन पाएगा।
विज्ञापन


जिले के निर्वाचन अधिकारियों ने पहले 65 हजार लोगों को नोटिस जारी किया था। फिर 25 हजार और लोगों को नोटिस दिया गया। बताया गया कि नोटिस मिलने के एक सप्ताह बाद संबंधित व्यक्ति को जवाब देना अनिवार्य होगा। इस मामले में सुनवाई के लिए डीएम ने 67 अधिकारियों की तैनाती की है। अभी नोटिस देने का क्रम जारी है। एसआईआर अभियान के दौरान 2003 की मतदाता सूची से 1.96 लाख मतदाताओं के पिता या दादा के नाम से मिलान नहीं हो सका।
विज्ञापन

इसी वजह से बीएलओ ने ऐसे लोगों के नाम नो मैपिंग श्रेणी में डाल दिए। चुनाव अधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्र के नो मैपिंग के मतदाताओं को नोटिस जारी किया है। इस बारे में उप जिला निर्वाचन अधिकारी संगीता गौतम ने बताया कि रजिस्ट्री के कागजात को एसआईआर में प्रयोग नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के परिवार रजिस्टर को जन्मतिथि के रूप में मान्य किया गया है। पढ़े लिखे लोगों के लिए हाईस्कूल की मार्कशीट मान्य होगी। सुनवाई के दौरान लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। इधर कुछ लोग एसआईआर का फार्म भरकर कलक्ट्रेट में अधिकारियों के समक्ष आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed