फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   notice to 28 secretery of villages

28 ग्राम पंचायतों के सचिवों को नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
notice to 28 secretery of villages
मुरादाबाद। जिले की 28 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण पूर्ण न पाए जाने पर डीपीआरओ ने संबंधित सचिवों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि समीक्षा के दौरान भगतपुर टांडा विकास खंड की ग्राम पंचायत डांडी दुर्जन, बिलारी विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत भूड़ावास, भूड़ा, रम्पुरा धतरारा, उदयपुर नरौली, छजलैट विकास खंड की ग्राम पंचायत नैमतुल्ला नगर, खतापुर, डिलारी ब्लाक की ग्राम पंचायत मुस्तफापुर, कुंदरकी ब्लाक की उदयपुर चंदन, ढकिया जुम्मा, जनकपुर, सुनारी, वाहपुर, अब्दुल्लापुर, मुरादाबाद ब्लाक की ग्राम पंचायत गिन्नौर द माफी, बरबारा मझरा, मंगूपुरा, मूंढापांडे ब्लाक की ग्राम पंचायत टाहनायक, सैफपुर पल्ला, लालपुर तीतरी, रामपुर भोला, समदाराम सहाय, भदासना, ठाकुरद्वारा ब्लाक की ग्राम पंचायत पानूवाला, शहवाजपुर कला, मानावाला, रानीनांगल, मदारपुर में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य अधूरा मिला। जिसे गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिव को संबंधित एडीओ पंचायत के माध्यम से यह नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed