फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Notice to 2664 criminals, action will be taken if election irregularities are committed

Moradabad News: 2664 अपराधियों को नोटिस, चुनाव में गड़बड़ी की तो होगी कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Notice to 2664 criminals, action will be taken if election irregularities are committed
मुरादाबाद। कुंदरकी विधानसभा सीट पर उपचुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस ने 2664 अपराधियों को नोटिस थमाया है। उन्हें चेतावनी दी है कि अगर चुनाव में कोई गड़बड़ी की तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह अपराधी किसी न किसी मामले में जेल जा चुके हैं और अब जमानत पर बाहर हैं।
विज्ञापन

कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र जनपद के सात थानों की सीमा में आता है। 13 नवंबर को यहां मतदान होगा। जिसे लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले अपराधी और हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन शुरू कर दिया गया है। मूंढापांडे थाने की पुलिस ने 1116, कुंदरकी थाने की पुलिस ने 420, मैनाठेर में 516, कटघर में 152, पाकबड़ा में 322, भोजपुर में 82 और भगतपुर में 56 अपराधियों की सूची तैयारी की गई है। यह किसी न किसी मामले में जेल जा चुके हैं। इन अपराधियों के घर जाकर पुलिस ने नोटिस थमाकर चेतावनी दी है।
विज्ञापन

इनके अलावा इन सात थाना क्षेत्र में 769 हिस्ट्रीशीटर रहते हैं। इनका भी सत्यापन कराया गया है। कुछ हिस्ट्रीशीटर के परिजनों ने पुलिस को उनके बाहर होने की जानकारी दी है। जबकि अधिकांश हिस्ट्रीशीटर अपने घराें में मिल गए हैं। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन कराया जा रहा है। 2664 ऐसे लोगों की सूची बनाई गई है, जो किसी न किसी मामले में जेल जा चुके हैं। उन्हें नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

सात थानों में जमा कराए जा रहे लाइसेंसी असलहे
कुंदरकी उपचुनाव में बवाल न हो इसके देखते हुए अफसरों ने सात थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया है। इसके अलावा खुफिया तंत्र भी क्षेत्र में लगातार सक्रिय है और हर छोटे-बड़े मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है। कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में छह हजार 293 लाइसेंसी हथियार हैं। जिन्हें थानों में जमा कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed