फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Notice to 25 schools for not giving admission under RTE

Moradabad News: आरटीई के तहत दाखिला न देने पर 25 स्कूलों को नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Notice to 25 schools for not giving admission under RTE
मुरादाबाद। आरटीई के तहत विद्यार्थियों को दाखिला न देने वाले 25 स्कूलों को बीएसए ने नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों को तुरंत दाखिला लेने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देश का पालन न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नए शैक्षिक सत्र के लिए चार चरणों के बाद करीब पांच हजार विद्यार्थियों को सीट आवंटित की गई थीं। अप्रैल की शुरुआत से ही स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया की जा रही है। इसके बावजूद स्कूल विद्यार्थियों को दाखिला देने में आनाकानी कर रहे हैं। कभी निवास प्रमाणपत्र तो कभी आधार कार्ड व आय का बहाना बनाकर दाखिला टाल रहे हैं।
विज्ञापन

विभाग में शिकायत मिलने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार ने 25 स्कूलों को नोटिस देने की कार्यवाही की है। उन्होंने कहा कि स्कूलों के अलावा सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को दाखिला सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के बावजूद यदि कोई स्कूल दाखिला नहीं लेता है और शिकायत मिलती तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed