फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Notice of termination of service to eight contract cleaning workers found missing

नदारद मिले आठ संविदा सफाई कर्मचारियों को सेवा समाप्ति का नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:08 AM IST
विज्ञापन
Notice of termination of service to eight contract cleaning workers found missing
मुरादाबाद। नगर आयुक्त संजय चौहान ने शहर की सफाई व्यवस्था का मंगलवार औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आठ संविदा सफाई कर्मचारी मौके पर नहीं मिले। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि वह कई दिनों से क्षेत्र में नहीं आते हैं। जिसे गंभीरता से लेते हुए उनकी सेवा समाप्ति का नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान 17 अन्य सफाई कर्मचारी भी मौके पर नहीं मिले। उनके देर सबेर क्षेत्र में पहुंचने की बात बताई गई। समय से ड्यूटी पर न पहुंचने वाले ऐसे 17 सफाई कर्मियों का एक दिन का पारिश्रमिक काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने मंगलवार कांठ रोड, कॉसमास, विवेकानंद अस्पताल के निकट, 24 मीटर रोड, अटलपथ, फव्वारा चौराहा, रेलवे स्टेशन, चड्ढा पुलिया, प्रिंस रोड, गलशहीद से संभल चौराहा, पीलीकोठी चौराहा से आयुक्त कार्यालय आदि क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तेलियों वाली पुलिया स्थित नाला चोक व भरा पाया गया। प्रिंस रोड गलशहीद चौराहा तथा आयुक्त कार्यालय के पीछे जहां-तहां गंदगी पाई गई। कांठ रोड, पीलीकोठी से फव्वारा चौराहे तक ग्रीन बेल्ट में जहां-तहां गंदगी पाई गई। अटलपथ पर चंद्रशेखर पार्क में सीसी टायल्स उखड़ी मिली। इस पर संबंधित सफाई एवं खाद्य निरीक्षक समेत जोनल सेनेटरी अधिकारी को तत्काल सफाई कराने के निर्देश मौके पर दिए। अवर अभियंता (सिविल) को भी कार्यस्थल पर सीसी टायल्स सही कराने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

कंपोस्ट पिट में मिले फटे पुराने गद्दे, रजाई
मुरादाबाद। नगर आयुक्त संजय चौहान ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 के मद्देनजर शहर में सफाई व्यवस्था आदि का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान इनमें से कुछ में सूखी लकड़ी पड़ी मिली तो कुछ में निष्प्रयोज्य गद्दे और रजाई तक मिलीं। इस पर संबंधित क्षेत्र के सफाईकर्मियों को इसकी सतत निगरानी करने तथा गंदगी फैलाने वालों से जुर्माना वसूलने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने बताया कि निरीक्षण के बाद उन्होंने कैंप कार्यालय पर अधिनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक लेकर स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 को लेकर की जाने वाली तैयारियों व कार्यों की समीक्षा की। बैठक में निरीक्षण के दौरान क्षतिग्रस्त पाए गए हैंगिंग बिंस की तत्काल मरम्मत कराने, कूड़ा/निष्प्रयोज्य सामग्री जलते हुए पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने, कंपोस्ट पिट का उपयोग डस्टबिन के रूप में न किए जाने, डिवाइडर पर पर्याप्त मात्रा में गमले रखे जाने, सी एण्ड डी वेस्ट पाए जाने पर उसे उठवाते हुए संबंधित के खिलाफ नियमानुसार चालान आदि की कार्रवाई करने तथा सार्वजनिक शौचालयों व सामुदायिक शौचालयों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed