फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Notice issued to 401 employees absent from polling duty

मतदान ड्यूटी से गैरहाजिर 401 कर्मचारियों को नोटिस जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to 401 employees absent from polling duty
मुरादाबाद। विधानसभा चुनाव के दौरान दूसरे चरण में 14 फरवरी को हुए मतदान ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारियों में से 401 कर्मचारी ड्यूटी से गैरहाजिर रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने गैरहाजिर कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। सबसे अधिक 91 कार्मिक ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र में अनुपस्थित रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्धन ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान 14 फरवरी को मतदान के लिए कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई थी। कार्मिकों को इसके लिए 13 फरवरी को ड्यूटी पर रवानगी के समय अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

इस दौरान ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र से 91, कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र से 84, मुरादाबाद ग्रामीण क्षेत्र से 60, मुरादाबाद नगर क्षेत्र से 58, कांठ विधानसभा क्षेत्र से 56 तथा बिलारी विधानसभा क्षेत्र से 52 कार्मिक समेत कुल 401 कार्मिक ड्यूटी स्थल पर नहीं पहुंचे। सीडीओ ने बताया कि अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहे इन सभी कार्मिकों को नोटिस जारी करते हुए 15 दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। कर्मचारियों के स्पष्टीकरण नहीं देने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed