फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Notice issued in the case of Sonakshi Sinha

सोनाक्षी सिन्हा के मामले में नोटिस जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Notice issued in the case of Sonakshi Sinha
मुरादाबाद। सोनाक्षी सिन्हा के मुरादाबाद में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर चल रहे धोखाधड़ी के प्रकरण में अदालत ने गुरुवार को एक्ससीड एंटरटेनमेंट के मालिक अभिषेक सिन्हा के खिलाफ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

मुकदमे के वादी प्रमोद शर्मा ने बताया कि वर्ष 2019 में अवार्ड शो कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली में किया गया था। इसमें सोनाक्षी सिन्हा को बुलाया गया था, लेकिन अभिनेत्री नहीं आईं। जबकि उन्होंने सारा भुगतान एक्ससीड एंटरटेनमेंट के मालिक अभिषेक सिन्हा के जरिए अदा कर दिया था। इसी को लेकर पीड़ित ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों के खिलाफ 20 मई 2020 को चार्जशीट अदालत में दाखिल की गई। चार्जशीट के खिलाफ अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, मालविका पंजाबी, धूमिल ठक्कर और एडगर सकारिया हाईकोर्ट की शरण में चले गए। अभिषेक सिन्हा ने मुरादाबाद में याचिका दाखिल की थी जो कि खारिज कर दी गई। गुरुवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अलका चौधरी की अदालत में मुकदमा पेश किया गया। अदालत ने पत्रावली का अवलोकन करने के बाद आरोपी अभिषेक सिन्हा के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए सुनवाई के लिए 12 मार्च की तारीख नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed