{"_id":"60f4922b8ebc3e61c93f4a4a","slug":"not-students-colleges-will-register-on-the-university-s-website-city-news-mbd3961960153","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थी नहीं, महाविद्यालय कराएंगे विवि की वेबसाइट पर पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थी नहीं, महाविद्यालय कराएंगे विवि की वेबसाइट पर पंजीकरण
विज्ञापन
मुरादाबाद। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में नए शैक्षिक सत्र की प्रवेश प्रक्रिया की रणनीति बनाई जा रही है। विवि अधिकारियों का कहना है कि इस वर्ष विद्यार्थी नहीं, बल्कि महाविद्यालयों द्वारा विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर विद्यार्थियों का पंजीकरण कराया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में विश्वविद्यालय ने पोस्टर जारी कर दिया है। अब विस्तार से दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए पोस्टर के हिसाब से 13 जुलाई से प्रवेश के लिए फॉर्म भरे जाने थे और महाविद्यालयों को सात अगस्त से प्रवेश प्रक्रिया करनी है। किन्तु अभी तक प्रवेश फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रभारी डॉ. एसके पांडेय ने बताया कि पोस्टर जारी हो गया है। इस बार ऑनलाइन आवेदन कॉलेज अपने स्तर से आमंत्रित करेंगे। इसके बाद मेरिट बनाकर विद्यार्थियों के प्रवेश सुनिश्चित करेंगे।
अभी तक विद्यार्थियों को सबसे पहले विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण करना पड़ता था और सौ रुपये पंजीकरण शुल्क ऑनलाइन जमा करना होता था। इसके बाद कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन कर प्रवेश फॉर्म जमाकर प्रवेश लेते थे। अब यह पंजीकरण प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद में कॉलेज द्वारा विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर किया जाएगा और विद्यार्थियों से पंजीकरण शुल्क लेकर विश्वविद्यालय के पोर्टल पर जमा करना होगा।
विज्ञापन
अभी 12वीं के परीक्षा परिणाम का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद विश्वविद्यालय द्वारा प्रवेश संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। प्रवेश फार्म 13 जुलाई से आमंत्रित करने थे, पहले इसके संबंध में दिशा-निर्देश जारी होंगे। इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।