फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   northern railway mens union protest against harmful policy for employees

निजीकरण के विरोध में मशालें लेकर सड़कों पर निकले नरमू कार्यकर्ता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
northern railway mens union protest against harmful policy for employees
निजीकरण व नई पेंशन योजना विरोध में मशाल जुलूस निकालते नरमू के कार्यकर्ता
मुरादाबाद। नार्दन रेलवे मेन्स यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मशाल जुलूस निकाला। निजीकरण, रुके हुए मंहगाई भत्तों, कैडर मर्जिंग और नई पेंशन योजना के विरोध में प्रदर्शन किया। शाम 6 बजे कपूर कंपनी स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां से मंडल मंत्री राजेश चौबे, आरके बाली, मंडल प्रभारी एमपी चौबे के नेतृत्व में रेलवे अस्पताल होते हुए मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

यहां संगठन के केंद्रीय उपाध्यक्ष, मंडल मंत्री एंव मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार मजदूर विरोधी नीतियों को अपनाकर रेलवे के निजीकरण की तैयारी कर रही है। संगठन सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों, निजीकरण के मनसूबे को कामयाब नहीं होने देगा। यदि सरकार ने इन मामलों में बात नहीं मानी तो संगठन बड़े आंदोलन को बाध्य होगा। पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से काला फीता बांध कर कार्य करते हुए अपना विरोध दर्ज कराने की अपील की। इस मौके पर कुंवर सुहेल खालिद, पीएस नेगी, विजयंत शर्मा, नफीस खान, आइवन एडिसन, मनोज शर्मा, शिवराज सिंह, नरेंद्र सिंह, ब्रहमपाल सिंह, सुनील शर्मा, मदन पाल, हेमराज सोनी समेत अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed