फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Non-bailable warrant issued against sub-inspector's son accused of crushing girl students

Moradabad News: छात्राओं को कुचलने के आरोपी दरोगा के बेटे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Non-bailable warrant issued against sub-inspector's son accused of crushing girl students
मुरादाबाद। छेड़खानी के विरोध पर छह छात्राओं को कार से कुचलने के मामले में अंतिम आरोपी दरोगा के बेटे दिव्यांशु के खिलाफ शुक्रवार को पॉक्सो कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। पुलिस के अनुसार दरोगा का बेटा कार्रवाई से बचने के लिए हाईकोर्ट जाने की तैयारी में है। इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि सात फरवरी को हुई घटना के बाद आरोपी दिव्यांशु की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। गिरफ्तारी नहीं होने पर विवेचक ने पॉक्सो कोर्ट में रिपोर्ट दी। इसके बाद कोर्ट ने दिव्यांशु के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया।
विज्ञापन

एसपी ने आरोपी को शरण देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही। वहीं जल्द ही गिरफ्तारी न होने पर आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई भी की जा सकती है। इस मामले में चार आरोपियों शगुन सिंह, लक्ष्य बवेजा, उदय काैशिक और यश सिरोही को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

14 दिन पहले हुई थी वारदात
सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी छह छात्राएं सात फरवरी को अपने काॅलेज से प्रवेशपत्र लेकर घर लाैट रही थीं। रामगंगा विहार में गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल के पास कार सवार पांच युवकों ने छात्राओं से छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने छात्राओं को कार से कुचल दिया। सभी छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। आसपास के लोगों ने कार चला रहे नवीन नगर निवासी शगुन सिंह को माैके पर ही दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया था। अन्य आरोपी माैके से भाग निकले थे। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। चार आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। अब सिर्फ दरोगा के बेटे दिव्यांशु की गिरफ्तारी बाकी है। वहीं घायल छात्राओं में से एक की हालत अभी भी नाजुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed