{"_id":"5d41f8388ebc3e6cc92d70b9","slug":"non-bailable-warrant-in-engineer-murder-case-city-news-mbd317047014","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर : कमल समेत तीनों फरार बंदियों और शाहीन के एनबीडब्ल्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियर : कमल समेत तीनों फरार बंदियों और शाहीन के एनबीडब्ल्यू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। कुंदरकी के बहुचर्चित इंजीनियर इकराम हत्याकांड में बुधवार को अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान केस के मुल्जिमों में से कमल, शकील, धर्मपाल और शकील की मां गैरहाजिर रहे। अदालत ने चारों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। दो अन्य आरोपियों में राजेंद्र और शकील का पिता नूर आलम जिला जेल से मुकदमे की तारीख पर अदालत में हाजिर हुए। अदालत ने सुनवाई के लिए अब आठ अगस्त की तारीख तय की है।
कुंदरकी के काजीपुरा निवासी इंजीनियर इकराम की नौ अक्तूबर 2014 को अगवा कर फिरौती वसूलने के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने कमल, राजेंद्र, शकील, धर्मपाल, शकील की मां शहीन और उसके पिता नूर आलम को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया था। शाहीन जमानत पर छूट चुकी है। जबकि बाकी सभी आरोपी जेल में थे। 17 जुलाई को चंदौसी कोर्ट में पेशी के बाद जिला जेल मुरादाबाद को लौटते समय मुल्जिमों में से तीन कमल, शकील और धर्मपाल दो सिपाहियों की हत्या कर पुलिस कस्टडी से भाग गए थे। इनमें से कमल को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। जबकि बाकी दो मुल्जिम अभी तक फरार हैं। इंजीनियर हत्याकांड की सुनवाई एडीजे सात में चल रही है। बुधवार को मामले में सुनवाई हुई। राजेंद्र और नूर आलम को अदालत में पेश किया गया। जबकि बाकी आरोपी गैर हाजिर रहे। अदालत ने बाकी मुल्जिमों के वारंट जारी कर उन्हें कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए हैं।