फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Nominations filed for various posts in the Bar Association elections.

Moradabad News: बार एसोसिएशन चुनाव के लिए अनेक पदों पर हुए नामांकन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Nominations filed for various posts in the Bar Association elections.
बिलारी। तहसील बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया के दौरान मंगलवार को अनेक पदों पर नामांकन पत्र जमा हुए। जांच के दौरान सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। कई पदों पर अकेले प्रत्याशी का नामांकन होने की वजह से उनका निर्विरोध चुना जाना तय है।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर केवल अब्दुल कुददूस और कोषाध्यक्ष पद पर शिवानी के नामांकन कराने से दोनों के निर्विरोध चुने जाने की संभावना है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के तीन पदों के लिए अभिषेक शर्मा, फहीमउद्दीन और राहुल कुमार ने नामांकन पत्र जमा किए। अध्यक्ष पद पर आफाक हुसैन और अजयपाल सिंह तथा महासचिव पद पर परमजीत सिंह और यशवंत सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन

वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों पर वेदराम, तबरेज, मोहित सिंह, अवधेश शर्मा, मनोज कुमार और संजीव कुमार तथा जूनियर कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों पर सना रियाज, बंटी सिंह, जितेंद्र नायक, रवि कुमार, साजिद मलिक और अनुभव शर्मा आदि ने नामांकन पत्र जमा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एल्डर कमेटी के अध्यक्ष हाजी कमाल अकबर के तहसील स्थित चेंबर में प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए। चुनाव अधिकारी नवाब हुसैन ने बताया कि जांच में सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। बुधवार को प्रत्याशियों द्वारा नाम वापसी की जा सकेगी, उसके बाद ही चुनावी तस्वीर साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed