फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Nomination for assembly elections from today

विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन आज से

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Nomination for assembly elections from today
मुरादाबाद। जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को दूसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए नामांकन आज से शुरू हो जाएंगे। इसके लिए कलक्ट्रेट में विधानसभा वार छह स्थानों पर नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इसके लिए कलक्ट्रेट को छावनी में तब्दील कर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। डीआईजी, डीएम और एसएसपी ने नामांकन संबंधी व्यवस्थाओं को परखा।
विज्ञापन

नामांकन संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम शैलेंद्र सिंह ने बताया कि कलक्ट्रेट परिसर में विधानसभावार छह अलग अलग कोर्ट में नामांकन दाखिल होगा। नामांकन सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक ही जमा होंगे। सभी विस के निर्वाचन और सहायक निर्वाचन अधिकारी यहां मौजूद रहेंगे। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार नामांकन के लिए प्रत्याशी सहित केवल तीन व्यक्तियों को ही अंदर जाने की अनुमति होगी, इनमें प्रत्याशी के अधिवक्ता भी शामिल है। नामांकन के लिए प्रत्याशी को केवल दो वाहनों से आने की अनुमति होगी और एक वाहन में अधिकतम पांच व्यक्ति ही आ सकते हैं। वाहन को भी बैरियर पर रोककर केवल तीन लोग ही पैदल नामांकन स्थल तक जाएंगे। कोई भी भीड़ या जुलूस के रुप में नहीं आएगा। पूरी नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी। नामांकन कार्य 28 जनवरी तक चलेगा। 29 को जांच और 31 तक नाम वापसी होगी। 14 फरवरी को मतदान होगा। 10 मई को मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन

किस विधानसभा के लिए कहां होगा नामांकन
विधान सभा नामांकन का स्थान
मुरादाबाद सदर सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट कलक्ट्रेट
मुरादाबाद ग्रामीण एसडीएम सदर कोर्ट कलक्ट्रेट
कांठ एडीएम सिटी कोर्ट कलक्ट्रेट
ठाकुरद्वारा एडीएम वित्त कोर्ट कलक्ट्रेट
कुंदरकी अपर नगर मजिस्ट्रेेट कोर्ट
बिलारी उपसंचालक चकबंदी कोर्ट
एक प्रत्याशी चार नामांकन दाखिल कर सकता है
उपजिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह के अनुसार एक प्रत्याशी अधिकतम चार नामांकन दाखिल कर सकता है, लेकिन जमानत राशि प्रथम नामांकन के साथ जमा करनी होगी। अन्य नामांकन पत्रों में जमा की गई जमानत राशि का चालान रसीद का उल्लेख करना होगा। नामांकन पत्र फार्म 2बी और 2ख में निर्धारित प्रारूप में देना होगा। ये प्रारूप रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा ये निशुल्क मिलेगा। नामांकन पत्र के साथ प्रारूप -26 पर दस रुपये के स्टांप पर शपथ पत्र देना होगा। शपथ पत्र के सभी कॉलम भरने होंगे। यदि किसी उम्मीदवार का नाम निर्वाचन नामावली में त्रुटिपूर्ण है तो उम्मीदवार नामांकन पत्र में अपना सही नाम लिखेगा और आरओ उम्मीदवार को उक्त त्रुटि के संबंध में साक्ष्य उपलब्ध कराने की सलाह देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed