फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Nodal officer surrounded by electricity problem

विऋुत समस्या को लेकर नोडल अधिकारी का घेराव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Nodal officer surrounded by electricity problem
नगर पंचायत महमूदपुर माफी में बिजली समस्या से उपभोक्ता परेशान हैं लेकिन अधिकारी समाधान कराने के लिए गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। इससे गुस्साई महिलाओं ने बिजलीघर पहुंच कर नोडल अधिकारी का घेराव किया। इस दौरान महिलाओं की नोंकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

मैनाठेर कोतवाली क्षेत्र में मुरादाबाद संभल रोड से सटी नवगठित नगर पंचायत महमूदपुर माफी के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। नगर में ही बिजलीघर स्थित है जिससे महमूदपुर माफी नगर के उपभोक्ताओं को भी बेहतर बिजली नहीं मिल पा रही है। यहां पर ओवरलोड ट्रांसफार्मर और जर्जर बिजली की लाइन के तार आपूर्ति में बाधक बन रहे हैं लेकिन बिजली अधिकारी समस्या को समाधान कराने को गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर गर्मी से बेहाल ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया और काफी संख्या महिलाएं और पुरुष महमूदपुर माफी बिजलीघर पर पहुंच गए। यहां पर मिले बिजलीघर के नोडल अधिकारी मंसफ अली का घेराव कर लॉ वोल्टेज की समस्या दूर करने की मांग उठाई। इस दौरान नोडल अधिकारी ने जब समझाने का प्रयास किया तो महिलाओं की उनसे नोंकझोंक भी हुई। बाद में नोडल अधिकारी ने अवर अभियंता से मोबाइल पर बात भी कराई तो अवर अभियंता भी महिलाओं को संतुष्ट नहीं कर पाए। इस दौरान मायावती, चंद्रवती, पार्वती, दयावती, सावित्री, कुसुम, महेंद सिंह, तारावती, चंद्रा, रेशमा, सोनू कुमार, ओमवती, सोमवती आदि का कहना है कि लॉ वोल्टेज की वजह से गर्मी से कूलर, फ्रिज, पंखे, वॉशिंग मशीन, सबमर्सिबल पंप आदि नहीं चल पा रहे हैं। आक्रोशित महिलाओं का कहना कि अगर उनकी बिजली समस्या को समाधान नहीं होता है तो मजबूर होकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed