फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   No tension for BJP due to pension, 41 percent votes from postal ballot

पेंशन से भाजपा को नो टेंशन, पोस्टल बैलेट से मिले 41 फीसदी वोट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:16 AM IST
विज्ञापन
No tension for BJP due to pension, 41 percent votes from postal ballot
मुरादाबाद। सपा की पुरानी पेंशन नीति बहाली की घोषणा का जिले में कुछ खास असर देखने को नहीं मिला। नई पेंशन नीति भाजपा की टेंशन नहीं बढ़ा पाई। सरकारी कर्मचारियों के पोस्टल बैलेट से भाजपा को 41.53 फीसदी वोट मिले। जो सपा से महज 2.41 प्रतिशत कम वोट है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए राजनीतिक दलों ने वादों का पिटारा खोल दिया था। किसी ने युवाओं को लैपटॉप तो किसी ने युवतियाें को स्कूटी देने तक की घोषणा की थी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकारी कर्मचारियों को डोरे डालने की पूरी कोशिश की। सपा ने सरकार बनने पर उन्होंने पुरानी पेंशन नीति बहाल करने का वादा किया था। लेकिन इस चुनावी वादे का मतदान पर कोई खास फर्क नहीं देखने को नहीं मिला। जिले में पोस्टल बैलेट से 6140 वोट डाले गए। इसमें सरकारी नौकरी पेशा वाले और कुछ बुजुर्ग शामिल रहे।
विज्ञापन

पोस्टल बैलेट से सपा को 2698 वोट मिले। जो कुल मतों 43.94 फीसदी है। वहीं भाजपा को 41.53 प्रतिशत मत मिले। जो 2550 मत थे। भाजपा की तुलना में सपा को सिर्फ 148 मत अधिक मिले, जबकि राजनीतिक दलों में कांग्रेस को सबसे कम 40 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टल बैलेट में नगर-देहात में सपा को मिली हार
मुरादाबाद। सपा ने भले ही जिले की छह विधानसभा सीटों में से पांच पर जीत दर्ज की हो, लेकिन पोस्टल बैलेट में सपा को नगर, देहात और ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा से हार मिली है। वहीं कांठ, बिलारी और कुंदरकी में पोस्टल बैलेट से सपा को जीत मिली।

पोस्टल बैलेट में 19 प्रत्याशियों का नहीं खुला खाता
मुरादाबाद। पोस्टल बैलेट में 19 प्रत्याशियों का खाता नहीं खुल सका। इन 19 उम्मीदवारों को पोस्टल बैलेट से एक भी वोट नहीं मिला। वहीं 17 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से नोटा को पसंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed