फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   No need to take vitamin tablets without a test, just keep food balanced

बिना टेस्ट के विटामिन की टेबलेट लेने की जरूरत नहीं, बस भोजन रखें संतुलित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
No need to take vitamin tablets without a test, just keep food balanced
मुरादाबाद।अगर कोई शारीरिक समस्या नहीं है तो मनमर्जी से विटामिन की टेबलेट लेेने की जरूरत नहीं है। अपने आहार को संतुलित बनाए रखें। चौबीस घंटे में कम से कम 40 मिनट व्यायाम करें। कम से कम 45 मिनट खुली हवा और धूप में रहें। अगर शुगर और ब्लड प्रेशर या कोई अन्य बीमारी है तो उसे नियंत्रण में रखें। दवाई नियमित लें। बीमारी के स्तर की जांच कराते रहें क्योंकि बीमारी हावी हुई तो सेहत को संभालना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के दौरान लोग अपनी सेहत को लेकर सतर्क हुए हैं। संक्रमण से बचाव के लिए लोग काढ़ा पीने लगे हैं। सुबह के वक्त घर में योग कर रहे हैं। खानपान पर ध्यान दे रहे हैं। रोजाना के भोजन में फल और हरी सब्जी को पर्याप्त मात्रा में शामिल कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया से भी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के तरीके सीख कर अपने जीवन में अमल कर रहे हैं। इस स्थिति को लेकर जब पड़ताल की गई तो यह तथ्य भी सामने आया है कि विटामिन के स्तर की जांच और डाक्टर की सलाह के बगैर तमाम लोग विटामिन की टेबलेट मेडिकल स्टोर से खरीदकर खा रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर संचालक बताते हैं एक मौका ऐसा आया जब विटामिन की टेबलेट की मांग इतनी ज्यादा थी कि स्टॉक कम पड़ने लगा पर अब स्थिति बदली है। मांग घटी है, लेकिन तमाम लोग ऐसे हैं जो डाक्टर के पर्चे के बिना ही विटामिन डी-3, विटामिन बी-6, विटामिन-बी-12 और मल्टी विटामिन की टेबलेट ले रहे हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता और चेस्ट रोग विशेषज्ञ डा. प्रवीण शाह का कहना है कि विटामिन की टैबलेट हो या कोई और टेबलेट उसका सेवन तब तक नहीं करना हैै जब तक यह पता न चले कि शरीर को इसकी जरूरत है। टेस्ट भी तभी कराएं जब कोई शारीरिक समस्या हो। अगर कोई शारीरिक समस्या नहीं है। तो फिर जांच और मल्टी विटामिन लेने की जरूरत नहीं है। संतुलित आहार से भी रोगों को दूर रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या न हो तब तक दवाई लेने की जरूरत नहीं है। कमजोरी लगने या कोई रोग होने पर चिकित्सक की देखरेख में ही दवाएं लें। पैथोलाजी से विटामिन के स्तर की जांच कराएं। डाक्टर की सलाह के बिना विटामिन भी न लें।
- डा. प्रवीण शाह, वरिष्ठ चिकित्सक, जिला अस्पताल मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed