फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   No laxity in arrangements during Kanwar Yatra: SDM

कांवड़ यात्रा दाैरान व्यवस्थाओं में न बरती जाए ढिलाई : एसडीएम

Wed, 22 Jul 2026 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 22 Jul 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
No laxity in arrangements during Kanwar Yatra: SDM
कांठ। तीस जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियों की समीक्षा के लिए मंगलवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों की तहसील में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही शासन एवं उच्चाधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन


बैठक के दौरान कांवड़ यात्रा मार्गों को दुरुस्त करने और आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने पर विस्तार से चर्चा हुई। एसडीएम कांठ स्निग्धा चतुर्वेदी और सीओ सुनीता दहिया ने कांवड़ यात्रा मार्ग (मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे), कांवड़ पथ मार्ग, खलीलपुर-कद्दीम मार्ग पर कांवड़ियों की सहूलियत के लिए प्रकाश व्यवस्था, बिजली के खंभों पर पॉलिथीन लगवाने, खुले ट्रांसफार्मरों की बैरिकेडिंग, लटकी लाइनों को ऊंचा कराने, कांवड़ यात्रा मार्ग किनारे उगी झाड़ियों और पेड़ों की डालियों की छंटाई, जलभराव एवं गड्ढों की समस्या का समय रहते समाधान कराने, नालों व नालियों की साफ-सफाई कराने, कूड़े के ढेर हटवाने, जलाभिषेक स्थल लाडलाबाद प्रकटेश्वर शिव मंदिर और छजलैट के ढाकी प्राचीन महादेव मंदिर पर शिवभक्तों के लिए उचित प्रबंध कराने, तेंदुआ प्रभावित क्षेत्रों में जागरूकता संबंधी पोस्टर-होर्डिंग, कांवड़ यात्रा मार्गों पर चिकित्सा कैंप व सीसीटीवी कैमरे लगवाने, मोबाइल शौचालय के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। उन्होंने सभी व्यवस्थाएं कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले पूर्ण करने पर जोर दिया। एसडीएम ने साफ तौर पर कहा कि व्यवस्थाओं को कराने में किसी भी प्रकार की कोई ढिलाई न बरती जाए। क्योंकि कांवड़ यात्रा को लेकर शासन और उच्चाधिकारियों का विशेष फोकस है। कहा कि तैयारियों की दोबारा से समीक्षा के लिए शनिवार को फिर बैठक की जाएगी। इस दौरान तहसीलदार राजकुमार सिंह, बीडीओ छजलैट राजेंद्र सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव सिंह, खंड शिक्षाधिकारी शिवम गुप्ता, एसडीओ बिजली सचिन रसतोगी, एसडीओ अगवानपुर, ईओ कांठ रामेश्वर दयाल, एसएचओ सुदेश पाल सिंह, एसएसआई छजलैट वासिफ अहमद, एडीओ पंचायत जबर सिंह, सीडीपीओ अनिता, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आदित्य गोयल, पूर्ति निरीक्षक हृदेश कुमार, ग्राम सचिव संजीव कुमार, दिगम्बर सिंह राठी आदि सहित निवर्तमान प्रधान शमीम अहमद, फईम अहमद लालू, मोहम्मद साजिद, योगेश्वर चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed