फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   No hearing in three cases of Samajwadi Party MP Azam Khan

यूपी: सपा सांसद आजम खां के तीन मुकदमों में इस वजह से नहीं हुई सुनवाई, अब्दुल्ला के दो पासपोर्ट मामले में कोर्ट नहीं पहुंचे गवाह

Mon, 14 Mar 2022 09:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 14 Mar 2022 09:26 PM IST
सार

पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर रहने की वजह से रामपुर के डूंगरपुर प्रकरण के तीन मामलों में सपा सांसद आजम खां के खिलाफ दर्ज मुकदमों की सुनवाई नहीं हुई। वहीं, अब्दुल्ला के दो पासपोर्ट मामले में गवाह कोर्ट नहीं पहुंचे।

विज्ञापन
No hearing in three cases of Samajwadi Party MP Azam Khan
फाइल फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

रामपुर  के डूंगरपुर प्रकरण के तीन मामलों में सपा सांसद आजम खां के खिलाफ दर्ज तीन मुकदमों की कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। क्योंकि, पीठासीन अधिकारी अवकाश पर थे। अब इस मामले की अगली सुनवाई 30 मार्च को होगी।
विज्ञापन


साल 2019 में डूंगरपुर बस्ती में रहने वाले लोगों ने आजम खां और कुछ सपाइयों पर यह आरोप लगाते हुए मुकदमे दर्ज कराए थे कि उनके साथ आजम खां के इशारे पर मारपीट, लूटपाट कर उनके मकानों को ध्वस्त कर दिया गया था। जिसमें आजम खां समेत कई सपाई आरोपी हैं। 
विज्ञापन


इस मामले में गंज थाने में 12 मुकदमें दर्ज किए गए थे। जिसमें सभी मामलों में आजम खां की जमानत मंजूर हो चुकी है। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) में चल रही है। पिछली तारीख को आजम खां के अधिवक्ता के द्वारा गंज थाने में दर्ज तीन मामलों में डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर सोमवार को अभियोजन की ओर से आपत्ति दाखिल की जानी थी। सहायक शासकीय अधिवक्ता कमल कुमार गुप्ता ने बताया कि पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर होने की वजह से इन मामलों की सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई अब 30 मार्च को होगी।

अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट मामले में कोर्ट नहीं पहुंचे गवाह

वहीं, सपा सांसद आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट के मामले में सोमवार को रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में सुनवाई हुई। जिसमें गवाह कोर्ट में नहीं पहुंचे। अब इस मामले में अगली सुनवाई एक अप्रैल को होगी।

वर्ष 2019 में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में सपा सांसद आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो पासपोर्ट रखने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें अब्दुल्ला आजम की जमानत कोर्ट द्वारा मंजूर हो चुकी है। 

इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल में चल रही है। सोमवार को इस मामले में एक स्कूल के प्रधानाचार्य से जिरह होनी थी, लेकिन वो कोर्ट में नहीं पहुंचे। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए अगली सुनवाई के लिए एक अप्रैल की तारीख तय की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed