{"_id":"601db02c8ebc3e4b3c0bcb87","slug":"no-corona-case-in-moradabad-after-299-days-city-news-mbd378594759","type":"story","status":"publish","title_hn":"299वें दिन टूटी कोरोना की चेन, 1266 सैंपलों की रिपोर्ट में कोई पॉजिटिव नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
299वें दिन टूटी कोरोना की चेन, 1266 सैंपलों की रिपोर्ट में कोई पॉजिटिव नहीं
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में धीमी पड़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार के बीच राहत भरी खबर है। करीब 299वें दिन कोरोना संक्रमण की चेन टूट गई है। गुरुवार को आई 1266 सैंपलों की रिपोर्ट में कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला, जबकि 12 अप्रैल 2020 से तीन फरवरी तक जिले में आई सैंपल की हर रिपोर्ट में संक्रमित मरीज पाए गए हैं। कोरोना की चेन टूटने से सेहत महकमे ने राहत की सांस ली है।
जिले में मार्च महीने में कोरोना का पहला केस मिला था। इस महीने कोरोना आशंकित 34 मरीजों का सैंपल लिया गया था। जिले में दूसरा पॉजिटिव केस 12 अप्रैल को मिला था। इसके बाद संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला शुरू हो गया। मेरठ, गाजियाबाद, लखनऊ और मुरादाबाद की सरकारी लैब और प्राइवेट लैब से आरटीपीसीआर और ट्रूनेट सैंपल की आई हर रिपोर्ट में पॉजिटिव केस पाए गए। वहीं जुलाई में जिले में शुरू हुई एंटीजन टेस्ट में भी संक्रमित मरीज मिलते रहे। ये सिलसिला बारह अप्रैल 2020 से तीन फरवरी 2021 तक लगातार चलता रहा। बस संक्रमित मरीजों की संख्या घटती बढ़ती रही। लेकिन गुरुवार को कोरोना की ये चेन टूट गई। गुरुवार को 1266 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें 273 एंटीजन, 983 आरटीपीसीआर और 10 ट्रूनेट टेस्ट शामिल रहे। इनमें कोई संक्रमित नहीं पाया गया। फिलहाल जिले में सक्रिय केसों की संख्या सिर्फ 69 रह गई है।
एक दिन में सबसे अधिक 284 केस मिले
मुरादाबाद। डिस्टिक एपिडिमियोलॉजिस्ट अजीजुर्रहीम ने बताया कि जिले में एक दिन में सबसे अधिक 284 मरीज मिले थे। ये संक्रमित मरीज सितंबर माह में मिले थे। शुरुआती दिनों में सैंपल की रिपोर्ट तीन से चार दिनों में आती थी। अब 24 से 36 घंटे में ही रिपोर्ट मिल जा रही है।
विज्ञापन
एक नजर महीनेवार जिले के आंकड़ों पर
महीना--सैंपल--पॉजिटिव--मौत
मार्च----34-----01----00
अप्रैल---1675---116----05
मई-----4911---144----05
जून-----7439---254----14
जुलाई---34265--1533----32
अगस्त---64889--3226----45
सितंबर---88064--3297----44
अक्तूबर--100634--1833----20
नवंबर---93555---551----03
दिसंबर---97452---752----05
जनवरी---85148---203----04
नोट: एंटीजन टेस्ट जुलाई में शुरू किया गया।
एक नजर कोरोना के आंकड़ों पर
- कुल सैंपलिंग : 587600
- कुल पॉजिटिव केस : 11869
- कुल निगेटिव केस : 565482
- कुल एक्टिव केस : 69
- कुल मौतें : 182