फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   No-confidence motion against the cooperative society president adjourned due to lack of quorum.

Moradabad News: कोरम के अभाव में सहकारी संघ की अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव स्थगित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
No-confidence motion against the cooperative society president adjourned due to lack of quorum.
ठाकुरद्वारा। कोरम के अभाव में सहकारी संघ ठाकुरद्वारा की अध्यक्ष विद्या देवी के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव बृहस्पतिवार को स्थगित हो गया। कुछ संचालकों ने डीएम को सहकारी संघ की अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था।
विज्ञापन

डीएम ने बीडीओ ठाकुरद्वारा उमाकांत मुद्गल को 11 जून को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बैठक बुलाने के आदेश दिए थे। बीडीओ ने भायपुर किसान सेवा सहकारी समिति के प्रबंध निदेशक हरेंद्र सिंह को बैठक कराने की जिम्मेदारी सौंपी थी। बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बीडीओ की अध्यक्षता में सहकारी संघ के संचालक मंडल की बैठक हुई। बैठक में 11 में से चार संचालक सहदेव सिंह, संजीव कुमार, सोमनाथ सिंह, ओमवीर सिंह ही पहुंच सके। अन्य संचालकों के नहीं आने पर बीडीओ ने कोरम के अभाव में अविश्वास प्रस्ताव स्थगित कर दिया। फिलहाल विद्या देवी ही सहकारी संघ की अध्यक्ष बनी रहेंगी। उल्लेखनीय है कि तीन दिन पूर्व कुछ संचालकों ने बैठक कर उप सभापति संजीव कुमार को अपना अध्यक्ष चुन लिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed