{"_id":"66848ff28dc9ec03be0de564","slug":"no-child-even-after-five-years-of-marriage-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-431534-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: तानों से तंग आ महिला ने दे दी जान, शादी के पांच साल बाद भी नहीं हुई संतान, ससुरालियों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: तानों से तंग आ महिला ने दे दी जान, शादी के पांच साल बाद भी नहीं हुई संतान, ससुरालियों पर केस
Wed, 03 Jul 2024 05:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 05:10 AM IST
सार
ससुरालियों के तानों से तंग आकर विवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। बताया जाता है कि शादी के पांच साल बाद भी महिला के कोई संतान नहीं हुई है। पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रामगंगा विहार में सोमवार रात एक महिला ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। महिला की पांच साल पहले शादी हुई थी लेकिन अब तक उसे कोई संतान नहीं हुई थी। जिस कारण पति और ससुराल के लोग उसे ताने देते थे। जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या में केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक पुराना आरटीओ निवासी शायरा (26) की शादी पांच साल पहले रामगंगा विहार निवासी इमरान के साथ हुई थी।
विज्ञापन
इमरान टेंपो चलाता है। दंपती की कोई संतान नहीं है। युवती के भाई और मां का आरोप है कि इमरान नशा करने के कारण शायरा से आए दिन विवाद होता था। इमरान और उसके परिवार के लोग संतान न होने पर सायरा को ताने देते थे।
विज्ञापन
सोमवार रात पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद शायरा अपने कमरे में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। इसके बाद वह दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक गई। इमरान ने दरवाजा न खुलने पर खिड़की से झांक देखा तो शायरा फंदे पर लटकी हुई थी।
इमरान ने इस मामले की जानकारी सायरा के मायके वालों को दी। महिला की मौत की खबर मलने पर सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और फॉरेंसिक विभाग की टीम भी बुला ली।
शायरा के भाई वासिद अली ने ने बताया कि इमरान और उसके परिवार के लोग दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित करते थे।
सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि भाई की तहरीर के आधार पर शायरा के पति इमरान, उसके भाई मेहराज व इरशाद ओर मां आमना के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। पति समेत तीन को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।