फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Nisha Parveen becomes Nisha Saini

Moradabad News: निशा परवीन बनी निशा सैनी, धर्म परिवर्तन कर रचाई प्रेमी से शादी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
Nisha Parveen becomes Nisha Saini
मुरादाबाद। अगवानपुर की एक युवती ने मोहब्बत के लिए मजहब की दीवार तोड़ दी। अपना परिवार छोड़कर थाने आई युवती ने हिंदू धर्म अपनाते अपने प्रेमी का हाथ थाम लिया। निशा परवीन आर्य समाज मंदिर में सात फेरे लेने के बाद निशा सैनी बन गई।
विज्ञापन

अगवानपुर निवासी राजवीर सैनी मझोला सब्जी मंडी में सब्जी के आढ़ती हैं। सब्जी आढ़ती की पड़ोस में रहने वाली युवती निशा परवीन से दो साल पहले से नजदीकियां थीं। धीरे-धीरे दोनों का प्रेम परवान चढ़ गया। दोनों ने एक साथ रहने के लिए जीने मरने की कसमें खा लीं। इस मामले की भनक मिलने पर परिवार के लोगों ने युवती को धर्म का वास्ता देकर सख्ती के साथ समझाने की कोशिश की। कुछ दिनों तक परिजनों की बात मानकर युवती शांत रही लेकिन प्रेमी युगल की आपस में बात होती थी। मंगलवार को योजना के तहत प्रेमी युगल सिविल लाइंस थाने में पहुंच गए। युवती ने थानेदार को बताया कि वह बालिग है। वह पड़ोस में रहने वाले प्रेमी से शादी करना चाहती है लेकिन परिवार आड़े आ रहा है। परिवार से उसकी जान को खतरा है। अलग-अलग धर्म के प्रेमी युगल को देखते ही पुलिसकर्मी ठिठक गए। प्रेमी युगल के थाने पहुंचने की जानकारी सिविल लाइंस पुलिस ने परिजनों को दे दी। युवती के परिजनों ने थाने में आकर उसे समझाने की कोशिश की। कहा कि इस शादी से परिवार की इज्जत खराब हो जाएगी। अपने मजहब के लोग क्या कहेंगे। फिर भी युवती अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी हुई थी। उसने प्रेमी का साथ छोड़ने से साफ मना कर दिया। इस मामले में परिजनों के अलावा कस्बे के तमाम लोगों ने समझाने की घंटों कोशिश की। अंत में परिजन युवती को छोड़कर घर चले गए।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों पक्षों के दर्ज किए बयान
मामला संवेदनशील होने के कारण सिविल लाइंस पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं। प्रेमी और युवती ने पुलिस को बताया कि वे बालिग हैं। अपनी मर्जी से शादी करना चाहते हैं। इस बारे में थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि युवती को किसी ने बताया था कि उसकी गुमशुदगी दर्ज है। इस कारण आई थी। प्रेमी युगल शादी करना चाहते थे। इस कारण पुलिस ने जांच से संतुष्ट होने के बाद दोनों को शादी करने के लिए छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्य समाज मंदिर में हुई शादी
आर्य समाज मंदिर में बुधवार को निशा परवीन धर्म परिवर्तन कर निशा सैनी बन गईं। हिंदू रीति रिवाज से दोनों ने सात फेरे लिए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों ने एक साथ रहने का वचन दिया। शादी के बाद पुलिस काफी सतर्क हो गई। पुलिस परिजनों की भी निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed