फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Nine years ago the bloody game started with student politics BJP leader murder case

Moradabad News: नौ साल पहले छात्र राजनीति से शुरू हुआ था खूनी खेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Nine years ago the bloody game started with student politics
BJP leader murder case
मुरादाबाद। अनुज और मोहित चौधरी के बीच दुश्मनी का बीज 2014 में छात्र राजनीति में ही पड़ गया था। नौ सालों में दो हत्याएं हो चुकी हैं। खुद मोहित चौधरी पर भी जानलेवा हमला हो चुका है। सात गोलियां लगने के बाद भी वह बच गया था।
विज्ञापन


2014 में डिग्री कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव का एलान हुआ था। केजीके कॉलेज से ठाकुरद्वारा क्षेत्र के लौंगी कलां निवासी और उस वक्त के एबीवीपी के जिला संयोजक दीपक चौहान ने छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर दावेदारी की थी। संभल जनपद के भवालपुर निवासी मोहित चौधरी भी केजीके कॉलेज का छात्र था। वह वेट लिफ्टिंग में विश्वविद्यालय स्तर पर कई पदक जीत चुका था। कुछ नेताओं ने मोहित के सिर पर हाथ रखा तो वह भी छात्र राजनीति में कूद गया। हालांकि, दीपक चौहान की लोकप्रियता के आगे वह छात्रों में अपनी पकड़ नहीं बना पा रहा था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अनुज चौधरी भी दीपक का समर्थन कर रहा था। दो जनवरी 2014 की रात सिविल लाइंस की आशियाना कॉलोनी में दीपक चौहान की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। उस वक्त दीपक अपने रिश्ते के चाचा नीटू चौहान के घर से लौट रहा था। इस मामले में पुलिस ने मोहित चौधरी और उसके साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में आरोपी जमानत पर छूट गए थे। मोहित चौधरी और अनुज चौधरी के गांव आसपास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2020 में मोहित चौधरी ने जिला पंचायत का चुनाव संभल के उसी वार्ड से लड़ने की तैयारी शुरू कर दी थी, जहां से अनुज चौधरी तैयारी कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच रंजिश बढ़ती जा रही थी। दो सितंबर 2020 की रात अमरोहा में मोहित चौधरी पर हमला हुआ था। उसे सात गोलियां लगी थीं। उस वक्त वह पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल की माता के अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहा था। अक्तूबर 2022 में दीपक चौहान हत्याकांड में मोहित और उसके दोस्त रोहित चौधरी को आजीवन कारावास की सजा हो गई थी। मोहित अब बरेली सेंट्रल जेल में बंद है।

दूसरी ओर, अनुज चौधरी ने असमोली ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा था। इससे ब्लॉक प्रमुख के बेटे अनिकेत और पति प्रभाकर को कुर्सी जाने का डर सजा रहा था। इसलिए पिता पुत्र ने मोहित के भाई अमित के साथ मिलकर अनुज चौधरी की हत्या करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed