{"_id":"660f15b4c2a429e09a0f6374","slug":"nine-trains-of-the-division-including-rajyarani-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-375597-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: राज्यरानी, पंजाब मेल समेत मंडल की नौ ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: राज्यरानी, पंजाब मेल समेत मंडल की नौ ट्रेनें प्रभावित
विज्ञापन
मुरादाबाद। उत्तर रेलवेे के लखनऊ-आलमनगर रेलखंड में आठ से 10 अप्रैल तक मरम्मत व विकास कार्य होगा। इसके कारण मुरादाबाद से गुजरने वाली नौ ट्रेनें प्रभावित होंगी। इनमें से दो ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। जबकि अन्य ट्रेनें रास्ते में रोकर चलाई जाएंगी और अपने गंतव्य तक देरी से पहुंचेंगी।
इससे सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि (13308) फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस सात से नौ अप्रैल तक आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर-उतरेटिया होकर चलेगी। (13006) अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल एक्सप्रेस सात से नौ अप्रैल तक आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर-उतरेटिया होकर चलेगी। (15904) चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस सात अप्रैल को चंडीगढ़ से तीन घंटे देरी से चलेगी। (22453) लखनऊ-मेरठ राज्यरानी एक्सप्रेस आठ अप्रैल को लखनऊ से 45 मिनट, नौ अप्रैल को 30 मिनट और 10 अप्रैल को 70 मिनट देरी से चलेगी।
(13151) कोलकाता-जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस कोलकाता से सात व आठ अप्रैल को ढाई घंटे व नौ अप्रैल को तीन घंटे देरी से चलाया जाएगा। (15623) भगत की कोठी-कामख्या एक्सप्रेस नौ अप्रैल को भगत की कोठी से दो घंटे देरी से चलाई जाएगी। (22454) मेरठ-लखनऊ राज्यरानी एक्सप्रेस आठ अप्रैल को मुरादाबाद मंडल में 45 मिनट, नौ अप्रैल को 15 मिनट, 10 अप्रैल को एक घंटा रोककर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
(12332) जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरि एक्सप्रेस सात अप्रैल को मुरादाबाद मंडल में 30 मिनट, (15098) जम्मूतवी-भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस नौ अप्रैल को मंडल में 45 मिनट रोककर चलाई जाएगी।