फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Nine proposals passed in the stormy meeting

Moradabad News: हंगामेदार बैठक में नाै प्रस्ताव पास

Tue, 03 Jun 2025 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 03 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Nine proposals passed in the stormy meeting
ठाकुरद्वारा। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक सोमवार को पालिका सभागार में अध्यक्ष मोहम्मद इरफान सैफी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। दोपहर करीब 12:00 बजे शुरू हुई बैठक करीब दो घंटे तक चली। बैठक में हंगामा के बीच सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो गए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान सभासद मोहम्मद हनीफ, बाबू हुसैन, राकेश सागर आदि ने अपने क्षेत्र की उपेक्षा करने के आरोप में हंगामा किया।
उनका कहना था कि वार्ड 14, लालबाग सहित कुछ वार्डों में विकास कार्य को महत्व दिया जा रहा है लेकिन उनके क्षेत्र को अनदेखा किया जा रहा है। हनीफ ने वार्ड में तालाब को पाटने का मामला भी उठाया। अध्यक्ष ने सदन में प्रस्ताव रखा कि वंदना योजना के अंतर्गत नगर के प्राचीन मढ़ी मंदिर में एक बड़ा हाल, परिक्रमा पथ प्रकाश व्यवस्था आदि कार्य होने हैं।
विज्ञापन

डीएम के माध्यम से डेढ़ करोड़ के इस प्रस्ताव को उत्तर प्रदेश सरकार को भेजा जा रहा है। इसे सदन ने मंजूरी दे दी। प्रदेश सरकार की पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत नगर विकास स्थापना से बिना ब्याज मिलने वाले करीब पांच करोड़ रुपये से नगर में विकास कार्य करने के प्रस्ताव और सुझाव मांगे गए। सभासदों ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। नगरीय पंचायत योजना के अंतर्गत नगर में पेयजल की व्यवस्था को सुधार करने के लिए वाटर कूलर, समरसेबल, हैंड पंप आदि लगाने के प्रस्ताव भी सदन ने पारित कर दिया। राज्य सेक्टर नगर की जल निकासी की व्यवस्था को सुधार करने के प्रस्ताव भी पारित किए गए। वही मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत मिलने वाली करीब पांच करोड़ रुपये की धनराशि से नगर में चालू वित्तीय वर्ष में विकास कार्य करने के प्रस्ताव को भी सदन पारित कर दिया। बैठक का संचालन लिपिक दीपक कुमार नायक ने किया। बैठक में सभासद राकेश सागर, सुहेल खां, अंकित शर्मा, आसिफ सैफी, मोहम्मद हनीफ, मुस्तकीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed