फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   nine accused of mining issue recongnied

खनन: फुटेज के जरिए चिन्ह्ति किए गए नौ और आरोपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
nine accused of mining issue recongnied
मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा में एसडीएम और खनन अधिकारी पर हमलाकर डंपर छुड़ा लेने जाने वालों में शामिल रहे नौ और आरोपियों की पहचान की गई है। पुलिस इनकी गिरफ्तारी को रणनीति बना रही है। आरोपी ठाकुरद्वारा, डिलारी और भोजपुर क्षेत्र निवासी हैं।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा में 13 सितंबर को एसडीएम और खनन अधिकारी पर खनन माफिया और उनके गुर्गों ने लोगों को उकसाकर हमला कर दिया था। इसके बाद खनन से लदे डंपर छुड़ा ले गए थे। इस मामले में पांच नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इस मामले में अब तक 18 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। जबकि पचास हजार का इनामी दिलशाद फरार है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संदीप कुमार मीणा ने बताया कि फुटेज के जरिये नौ और लोगों को चिह्नित कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

अफसरों पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ रासुका में कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए शासन से अनुमति मांगी गई है। पुलिस एक लाख के इनामी जफर समेत 18 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। जबकि दिलशाद फरार है। उसकी तलाश में पुलिस ने उसके घर रतूपुरा में दबिश दी, लेकिन पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। अब पुलिस इन सभी आरोपियों पर रासुका में कार्रवाई करेगी। इसके लिए शासन से अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed