फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Nikah today, 328 couples will tie the knot

सामूहिक विवाह/निकाह आज, 328 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Nikah today, 328 couples will tie the knot
मुरादाबाद। शासन की ओर से शनिवार यहां पंचायत भवन प्रांगण में होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह/निकाह योजनांतर्गत 328 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए शुक्रवार नगर निगम प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप दिए जाने में जुटा रहा।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शासन के आदेश पर जिले में 11 दिसंबर को सामूहिक विवाह/निकाह का आयोजन किया जा रहा है। पंचायत भवन के जिगर मंच प्रांगण में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए प्रांगण में टेंट लगाने के साथ भव्य सजावट की गई है। विवाह समारोह में 328 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। इसमें 180 हिंदू व 148 मुस्लिम जोड़े शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि विवाह में वर व वधू पक्ष से चार-चार लोगों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

सभी के भोजन की व्यवस्था रहेगी। नव दंपति को उपहार के रूप में बर्तन व कपड़े आदि दिए जाएंगे। कुछ स्वयं सेवी संस्थाएं भी अपने सहयोग से जोड़ों को उपहार प्रदान करेंगी। सरकार की ओर से प्रत्येक जोड़े के खातों में 35 हजार रुपये भेजे जाएंगे। विवाह कार्यक्रम संपन्न कराने के लिए पंडित और मौलवियों को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed