फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Nikah, divorce, halala, nikah, then triple talaq.

Moradabad News: निकाह, तलाक, हलाला, निकाह, फिर तीन तलाक...

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Nikah, divorce, halala, nikah, then triple talaq.
मुरादाबाद। मुगलपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली 28 वर्षीय युवती पिछले आठ साल में तीन बार निकाह, तीन बार तलाक और एक बार हलाला झेल चुकी है। अब पति फिर से दबाव बना रहा है कि पहले उसे हलाला की रस्में करनी होगी। इसके बाद ही वह तीसरी बार निकाह करेगा। जिससे तंग आकर पीड़िता ने पुलिस प्रार्थना पत्र देकर पति और अन्य ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि 29 नवंबर 2015 को उसका निकाह बिजनौर जनपद के स्योहारा थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ हुआ था। निकाह के बाद पति और सास ससुर समेत अन्य ससुरालियों ने दहेज के लिए उसने परेशान करना शुरू कर दिया था। 10 अक्तूबर 2019 पति ने उसे तीन तलाक देकर संबंध खत्म कर लिए थे। इसके बाद उसे मायके छोड़ दिया गया था। पीड़िता और उसकी मांग की गुहार पर पति ने कहा कि वह उसे साथ रख लेगा।
विज्ञापन

इसके लिए उसने पहले किसी दूसरे व्यक्ति से निकाह करना होगा। जब वो तीन तलाक देगा, तब ही फिर से निकाह करुंगा। पति ने तीन मार्च 2020 को अपने मौसेरे भाई से पत्नी का निकाह करा दिया। तब उसने हलाला के नाम पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। मौसेरे भाई के तीन तलाक देने के बाद पति ने निकाह कर लिया। 10 फरवरी 2021 को पति ने दोबारा निकाह कर लिया। इसके बाद पति सऊदी अरब नौकरी करने चला गया। इसके बाद ससुराल वालों ने पीड़िता को फिर से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। तब पीड़िता ने स्योहारा थाने में केस दर्ज करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता अपने मायके रह रही थी। 11 सितंबर 2023 को पति सऊदी से वापस आ गया। आरोप है कि 13 सितंबर 2023 पति और ससुरालियां पीड़िता के मायके आ गए और उन्होंने पीड़िता के साथ मारपीट की और पति ने तीन तलाक दे दिया। अब पति दबाव बना रहा है कि अब मेरे भाई के साथ निकाह करना पड़ेगा। मुगलपुरा थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महिला के प्रार्थना पत्र की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



पहली बार सऊदी अरब से फोन पर दिया था तीन तलाक
पीड़िता ने बताया कि वह अपनी छह साल की बेटी के साथ मायके में रह रही है। पति सऊदी अरब में नौकरी करता है। पहली बार पति ने सऊदी अरब से ही फोन पर तीन तलाक दिया था। दूसरी बार उसके मायके आकर तीन तलाक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed