{"_id":"5cc0bef0bdec2260216526bd","slug":"nia-nia-raifour-times-in-saidpur-imma-within-four-times-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: सैदपुर इम्मा में चौथी बार एनआईए का छापा, पांच संदिग्ध आतंकियों की हो चुकी है गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: सैदपुर इम्मा में चौथी बार एनआईए का छापा, पांच संदिग्ध आतंकियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
Thu, 25 Apr 2019 10:35 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 25 Apr 2019 10:35 AM IST
विज्ञापन
सैदपुर इम्मा के कोल्हू पर छापेमारी करती एनआईए की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला मुल्लाना से गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी मुफ्ती सुहैल के बाद एनआईए की नजर अमरोहा पर है। पिछले चार महीने में एनआईएम की टीम चार बार सैदपुर इम्मा में छापा मार चुकी है। जिले से पांच संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। जिसे लेकर अमरोहा के लोगों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
26 दिसंबर 2018 को तड़के एनआईए और एटीएस की संयुक्त टीम ने शहर के मोहल्ला मुल्लाना में मुफ्ती सुहैल के घर पर छापा मारा था। जहां से संदिग्ध आतंकी मुफ्ती सुहैल को गिरफ्तार किया था। वहीं मोहल्ला पचदरा से इरशाद को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद टीम ने गांव सैदपुर इम्मा में छापा मारकर वेल्डिंग का काम करने वाले सईद और उसके भाई रईस को गिरफ्तार किया था। एक साथ चार संदिग्धों की गिरफ्तारी से हड़कंप मच गया था। तब से एनआईए की नजर अमरोहा पर है। पिछले चार महीने एनआईए सैदपुर इम्मा में चार बार छापा मार चुकी है। शहर और सैदपुर इम्मा के अलावा एनआईए ने मौलाना गुफरान के गांव बांसखेड़ी में भी छापा मार चुकी है।
कब कहां मारा छापा
- 26 दिसंबर 2018 को शहर के तीन मोहल्ले और सैदपुर इम्मा में छापा मारा था
- 01 जनवरी को सैदपुर इम्मा के सात घरों छापा मारा था
- 09 जनवरी को सैदपुर इम्मा में फिर छापा मारा था
- 17 जनवरी को नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव बांसखेड़ी में छापा मारा था।
- 24 अप्रैल को सैदपुर इम्मा में चौथी बार छापा।