{"_id":"656f7ba8ba724834f50371f4","slug":"next-time-water-sports-will-be-organized-during-tigri-fair-chanaura-news-c-284-1-smbd1011-9834-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अगली बार तिगरी मेले के दौरान आयोजित होंगे वाटर स्पोर्ट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अगली बार तिगरी मेले के दौरान आयोजित होंगे वाटर स्पोर्ट्स
विज्ञापन
मंडी धनौरा। अगले साल तिगरी मेले को और अधिक रोचक व आकर्षक बनाने के लिए वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज आदि गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। यह जानकारी जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने मंगलवार को नगर के ब्लू बर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में दी है। कार्यक्रम का आयोजन तिगरी मेले के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को सम्मानित करने के लिए किया गया था।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी राजेश त्यागी ने मेले के सफल आयोजन के लिए जनपद के सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों, सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहयोग करने वाले शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि अगले साल मेले की तैयारियां और पहले शुरू की जाएंगी। उन्होंने मेले में लाखों की तादाद में श्रद्धालु आते हैं। उनकी सुरक्षा को और अधिक पुख्ता बनाने के लिए सीसीटीवी की संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज रिवर राफ्टिंग पर जोर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए और अधिक बड़े मंच व बैठने के लिए अधिक स्पेस की आवश्यकता पर जोर दिया। डीएम ने खोया-पाया केंद्र पर आने वाले बच्चों का मन बहलाने के लिए खिलौने की व्यवस्था के लिए कहा।
पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने मेले में किसी भी अप्रिय घटना नहीं होने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। एडीएम सुरेंद्र सिंह, एडीएम न्यायिक मायाशंकर यादव, अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह, एसडीएम राजीव राज, सीओ श्वेताभ भास्कर समेत सभी विभागों के अधिकारियों को सम्मानित किया गया। डीएम व एसपी ने सम्मान समारोह के आयोजन के लिए ब्लू बर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक राहुल अग्रवाल की प्रशंसा की। कार्यक्रम में सीओ ट्रैफिक अभिषेक यादव, अंजलि कटारिया, अनिल अग्रवाल, राखी अग्रवाल आदि मौजूद थे।