फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   New Year's celebration was heavy in night curfew, police baton on BJP

रात्रि कर्फ्यू में नए साल का जश्न पड़ा भारी, भाजपाइयों पर चला पुलिस का डंडा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
New Year's celebration was heavy in night curfew, police baton on BJP
मुरादाबाद। नाइट कर्फ्यू में मझोला थानाक्षेत्र में चल रही नए साल की पार्टी में भाजपा नेता आपस में भिड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाने लगी। आरोप है कि इसी दौरान पुलिस कर्मियों ने भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष अभिषेक चौबे समेत अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की पिटाई शुरू कर दी। इस घटना में अभिषेक समेत तीन भाजपाई घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों का मेडिकल कराया। शनिवार शाम तक पुलिस कर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो भाजयुमो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने ही कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र स्थित ग्रीन ऑर्चिड में शुक्रवार देर रात को नाइट कर्फ्यू में नए साल की पार्टी चल रही थी। बताया जा रहा है कि कालोनी वासियों की ओर से पार्टी का आयोजन किया गया था। भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष अभिषेक चौबे भी इसी सोसाइटी में परिवार के साथ रहते हैं। अभिषेक ने बताया कि रात करीब ढाई बजे डीजे पर कालोनीवासी डांस कर रहे थे। इसी दौरान बिलारी निवासी भाजपा नेता नरेश यादव का बेटे निखिल यादव अपने साथियों के साथ पहुंच गया। उसने डीजे पर डांस शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने इसका विरोध किया तो निखिल ने उनके साथ अभद्रता की और हंगामा करने लगा। अभिषेक का कहना है कि उस वक्त वे सो रहे थे। कालोनी के लोगों ने उन्हें कॉल करके मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन

हंगामा और मारपीट देखकर अभिषेक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर लाकड़ी फाजलपुर चौकी इंचार्ज बालेंद्र यादव व अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने निखिल यादव को मौके से भगा दिया, जबकि कालोनी निवासी पंकज मदान के नाबालिग बेटे को पुलिस पकड़कर थाने ले जाने लगे। अभिषेक ने इसका विरोध किया तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें डंडों से पीटना शुरू कर दिया। युवा मोर्चा के महानगर मंत्री अभिषेक राठौर ने मोबाइल से फेसबुक लाइव वीडियो बनाया तो पुलिस कर्मी भड़क गए और उनके साथ भी पुलिस ने मारपीट की। बीच-बचाव में भाजयुमो के महानगर उपाध्यक्ष हेमंत चौधरी को भी चोट आईं हैं। अभिषेक का कहना है कि उन्होंने तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मझोला थाने में पंकज मदान की तहरीर पर पुलिस ने निखिल यादव और पांच छह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने निखिल यादव को हिरासत में ले लिया है। शनिवार शाम भाजयुमो के कार्यकर्ता और पदाधिकारी बुद्धि विहार स्थित कार्यालय पर जुट गए और उन्होंने यहां धरना शुरू कर दिया। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और भाजपा नेताओं के साथ मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शाम करीब छह बजे भाजपाइयों ने धरना खत्म कर दिया।
शुक्रवार रात को दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। एक पक्ष ने पुलिस कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सागर जैन, एएसपी
डीजे की आवाज कम करने के लिए कहा तो बोल दिया हमला
मुरादाबाद। भाजपा नेता नरेश यादव के बेटे निखिल यादव के दोस्त गौरव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कालोनी में आधी रात में तेज आवाज में डीजे चल रहा था। इससे कालोनी में लोगों को परेशानी हो रही थी। डीजे की आवाज कम करने पर अभिषेक चौबे और उनके साथी भड़क गए और उन्होंने हमारे साथ मारपीट की। घर में तोड़फोड़ और मारपीट की। हम लोगों को बंधक बनाकर पीटा। पुलिस कर्मियों ने आकर हमें बचाया।
ग्रीन ऑर्चिड में शुक्रवार देर रात को भाजपा के दो गुटों में मारपीट हुई थी। सूचना मिलते ही यूपी 112 मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तो उन्हें दौड़ा लिया गया था। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई थी। थाने में भी भाजपा नेताओं ने पुलिस कर्मियों से अभद्रता व मारपीट की। पुलिस कर्मियों पर मारपीट करने के आरोप गलत हैं।

- बालेंद्र यादव, चौकी इंचार्ज, लाकड़ी फाजलपुर
विधायक पहुंचे थाने और अभिषेक चौबे को ले गए
मुरादाबाद। मारपीट और हंगामे की सूचना मिलने पर विधायक रितेश गुप्ता समेत अन्य भाजपा नेता भी मझोला थाने पहुंच गए थे। उन्होंने थाने में पुलिस अफसरों से बात की। इसके बाद वे भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अभिषेक चौबे व अन्य कार्यकर्ताओं को थाने ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed