फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   New Year 2024: New Year welcomed with celebration, fireworks and DJ tunes in Moradabad.

New Year 2024: जश्न में डूबे रहे मुरादाबाद के लोग, आतिशबाजी और डीजे की धुन में किया नए साल का स्वागत

Mon, 01 Jan 2024 08:37 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 01 Jan 2024 08:37 AM IST
विज्ञापन
New Year 2024: New Year welcomed with celebration, fireworks and DJ tunes in Moradabad.
मुरादाबाद में नए साल पर जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला

31 दिसंबर की रात और नए साल के जश्न में शहर पूरी रात नाचता, झूमता रहा। होटलों में रंगीन रोशनी के बीच थिरकते कदम और ठुमके नए साल की सुबह के साथ ही रुके। पूरी रात शहर में जश्न का माहौल छाया रहा। रविवार की रात 12 बजे मंजर बदल गया। वर्ष 2023 को विदाई देते हुए 2024 का स्वागत किया।

विज्ञापन


डीजे की धुन पर थिरकते कदमों के साथ सभी ने एक स्वर में बोला हैप्पी न्यू ईयर। इस दौरान जमकर आतिशबाजी हुई। अपनों के गले मिले, केक काटा और बधाइयां देकर नए साल का आगाज किया। वर्ष 2023 की आखिरी शाम से ही नए साल के स्वागत का उल्लास नजर आ रहा था।
विज्ञापन


देर रात तक बाजारों में भी रौनक रही। शहर के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट, बार, क्लब और बैंक्वेट हाल डीजे की आवाज पर गूंजते रहे। यहां आने-जाने वालों का सिलसिला रात 12 बजे तक जारी रहा। शाम से ही पार्टियों का दौर शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरीले गीतों, रंग-बिरंगी लाइट्स और आकर्षक सजावट के बीच लोगों ने केक काटे और गले लगकर बधाई दी। बच्चों से युवाओं और बुजुर्गों तक सभी के मन में नए साल की नई तरंग दिख रही थी। जो लोग यहां पर नहीं आ पाए, उन्होंने कालोनियों में नए साल को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

डीजे पर डांस के अलावा जागरण पार्टियों की धूम रही। खानपान के विशेष प्रबंध किए गए थे। बच्चों ने परिजनों के साथ लजीज व्यंजन खाकर डांस किया तो कहीं जोड़ों में आए युवाओं ने एक-दूसरे को बधाई देकर गीत-संगीत का आनंद उठाया।

ज्यादातर युवा नए साल पर जमकर थिरके। इस दौरान व्हाट्सएप, फेसबुक, ईमेल और मोबाइल पर संदेश भी खूब भेजे गए। घर पर नए साल की खुशियां मनाने वालों ने अपने दोस्तों और परिचितों को मोबाइल के माध्यम से बधाई दी।

रविवार के अवकाश ने दोगुना किया उत्साह

31 दिसंबर को रविवार का अवकाश होने की वजह से लोगों का उत्साह दोगुना हो गया। सुबह से ही लोग पार्टी के मूढ़ में थे। सिनेमा हॉल में भी दर्शकों की भीड़ पहुंची। पहले पार्टी फिर फिल्म देखकर उन्होंने नए साल का स्वागत किया।

सोसायटियों में जश्न  

नव वर्ष 2024 का जश्न शहर की गौर ग्रेसियस, आकाश रेजीडेंसी, टीडीआई, आकाश होम्स सोसायटी में मनाया गया। म्यूजिक पर देर रात तक लोग थिरकते रहे। नव वर्ष के स्वागत के लिए 31 दिसंबर की रात से ही सोसायटी में पार्टियों का दौर शुरू हो गया। लोग परिवार और दोस्तों के साथ जश्न मनाने पहुंचे।

नए साल को यादगार मनाने के लिए सोसायटियों में लोगों ने एक दूसरे को गिफ्ट भी दिया। कई सोसाइटी में तंबोला व अन्य मनोरंजक खेल कराए गए। शाम कोे खाटू श्याम पर भजन कीर्तन के साथ ही लोगों ने डीजे पर डांस भी किया। ठंड में कोट्स, गर्म बूट्स व सीक्वेंस ड्रेस से विंटर का फैशन भी देखने को मिला।

कहीं लोग सेल्फी खींचते दिखे, तो कहीं फैमिली के साथ भोजन का आनंद लिया। कुछ ने लाइव म्यूजिक पर डांस भी किया। सोसायटियों में शाम आठ बजे से सेलिब्रेशन शुरू हो गया था और रात 12 बजे घड़ी की सुइयां जैसे ही एक साथ हुईं सभी ओर हैप्पी न्यू ईयर का शोर गूंज उठा। लोगों ने केक काटकर एक दूसरे को न्यू ईयर की बधाई दी।

नए साल पर खाटू श्याम का हुआ भजन-कीर्तन

गौर ग्रेसियस सोसाइटी में रविवार की शाम आठ बजे से खाटू श्याम का भजन कीर्तन किया गया। इस दौरान लोगों ने खाटू श्याम की पूजा कर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद लोग माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। रात 12 बजे लोगों ने एक दूसरे को बधाई देकर नए साल का आगाज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed