फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   New township scheme will be implemented in three months

Moradabad News: तीन माह में धरातल पर उतरेगी नई टाउनशिप योजना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 07:00 AM IST
विज्ञापन
New township scheme will be implemented in three months
मुरादाबाद। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) की तीन गांवों में नई टाउनशिप योजना तीन महीने में जमीन पर उतरने लगेगी। एमडीए ने तीन गांवों में करीब 40 हेक्टेयर भूमि खरीद ली है। पहले रसूलपुर सुनवाती गांव में टाउनशिप विकसित की जाएगी।
विज्ञापन


शिवालिक योजना के तहत पहले चरण में एमडीए तीन गांवों डिडौरा, डिडौरी और रसूलपुर सुनवाती गांव के किसानों से करीब 280 हेक्टेयर भूमि खरीदकर नई टाउनशिप विकसित करेगा। प्रशासन ने इसका सर्किल रेट 90 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर निर्धारित किया है। सर्किल रेट से चार गुना धनराशि (3.60 करोड़ रुपये) प्रति हेक्टेयर की दर से यह भूमि खरीदी जाएगी।
विज्ञापन

इस योजना के तहत रसूलपुर सुनवाती के अलावा मनोहरपुर, मंगूपुरा में एमडीए ने जमीन की रजिस्ट्री करानी शुरू कर दी है। 40 हेक्टेयर से अधिक भूमि खरीदी जा चुकी है। इसमें रसूलपुर सुनवाती गांव के चार किसानों की सौ बीघा भूमि भी शामिल है। वहीं मनोहरपुर में कुछ कंपनियों की जमीन भी क्रय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पहले चरण में डिडौरी, डिडौरा और रसूलपुर सुनवाती में नई टाउनशिप विकसित करने की योजना है। इसके लिए किसानों से भूमि खरीदी जा रही है। जल्द ही एमडीए की नई टाउनशिप योजना जमीन पर उतरने लगेगी। - शैलेष कुमार, वीसी, एमडीए


शिवालिक योजना के लिए 1250 हेक्टेयर भूमि की होगी खरीद

शिवालिक योजना के लिए एमडीए शहर के आसपास के 11 गांवों के किसानों से आपसी सहमति के आधार पर करीब 1250 हेक्टेयर भूमि खरीदेगा। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी करने के बाद प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article