{"_id":"5b08817c4f1c1b9d6e8b4a23","slug":"new-rail-track-ready-between-harthala-and-kanth","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरथला से कांठ तक डाला जाएगा नया रेल ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरथला से कांठ तक डाला जाएगा नया रेल ट्रैक
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद।
Updated Sat, 26 May 2018 03:05 AM IST
विज्ञापन
railway
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद रेल मंडल में हरथला से कांठ के बीच नई रेल पटरियां डाली जाएंगी। गुरुवार को भी इसी रेल लाइन पर टीआरटी के जरिये एक घंटे में 350 मीटर पटरियां बिछाई गई थी। पहले चरण में हरथला से कांठ के बीच अप लाइन पर 10 किलोमीटर और डाउन लाइन पर छह किलोमीटर पटरियां बदले का लक्ष्य तय किया गया है। जहां हर रोज आधे किलोमीटर पटरी और 750 स्लीपर बदले जाएंगे। जिसके लिए कांठ के पास ही मोअज्जमपुर रेलवे को बेस कैंप बनाया गया है।
गुरुवार को हरथला में ट्रैक रिन्युवल ट्रेन (टीआरटी) के जरिये रेल पटरी बदली गई थी। शुक्रवार को भी पटरियों बिछाई जानी थी। लेकिन ब्लाक न मिलने की वजह से टीआरटी मशीन खड़ी रही। डिप्टी चीफ इंजीनियर संजीव कुमार गर्ग ने बताया कि हरथला से कांठ के बीच पटरियों बदली जानी है। अप और डाउन दोनों लाइनों की पटरियों व स्लीपर बदले जाएंगे। सोलह किलोमीटर पटरियों बदल जाएंगी। रेल पटरियां नई होने के बाद गाड़ियां निर्धारित समय से दौड़ने लगेंगी।