फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   New e-bus stand being built at the same place for the third time in three years

Moradabad News: तीन साल में तीसरी बार उसी स्थान पर बन रहे नए ई-बस स्टैंड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
New e-bus stand being built at the same place for the third time in three years
मुरादाबाद। ई-बसों का संचालन शुरू होने के बाद तीन साल में नगर निगम एक ही स्थान पर तीसरी बार ई-बस स्टैंड बनाने जा रहा है। कुछ स्थानों पर 2018 में बने स्टैंड्स तोड़े गए हैं। शेष स्थानों पर पुराने स्टैंड के पास ही नए स्टैंड बनाए जा रहे हैं, जो स्टैंड तोड़े गए हैं, वह जर्जर नहीं थे। लोगों ने इसे स्मार्ट सिटी के धन की बर्बादी बताते हुए सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

पहले से मौजूद स्टैंड्स को हटाने की बजाय अन्य स्थानों पर नए स्टैंड बनाए जा सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। दिल्ली रोड पर एक स्टैंड दो साल पहले व दूसरा एक साल पहले बनाया गया था। अब उससे महज 50 मीटर दूर तीसरा ई-बस स्टैंड बनाया जा रहा है। निगम का तर्क है कि यह पुराने स्टाइल के स्टैंड भद्दे नजर आते थे। अब आधुनिक डिजायन वाले नए स्टैंड 35 स्थानों पर बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक प्रत्येक स्टैंड को बनाने में करीब एक लाख रुपये खर्च हो रहे हैं, हालांकि निगम ने इसकी पुष्टि नहीं की है। 2021 से ई-बसों का संचालन शुरू होने के बाद तीसरी बार शहर में ई-बस स्टैंड बनाए जा रहे हैं। हर 10 किमी पर ई-बसों के लिए चार्जिंग प्वाइंट बनाने का दावा किया गया था, वह अब तक पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
इन स्थानों पर पहले से बने हैं ई-बस स्टैंड
गुलाबबाड़ी, हनुमान मूर्ति तिराहा, पीतलनगरी बस स्टैंड, डबल फाटक, चड्ढा मोड़, रेलवे स्टेशन, कपूर कंपनी, फव्वारा चौक, कॉसमॉस अस्पताल, गांगन तिराहा, चौधरी चरण सिंह चौक और मझोली चौक।


-----------
पहले बने स्टैंड भद्दे दिखने लगे थे और पुरानी डिजायन के थे। 11 स्थानों से पुराने स्टैंड हटाए गए हैं। इन्हें हटाकर 35 स्थानों पर नए स्टैंड बनाए जा रहे हैं। पीपीपी मोड पर यह कार्य किया जा रहा है।
- अजीत कुमार, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed