फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   neusense can make in municipal corporation board meeting

निगम बोर्ड की बैठक हंगामे के आसार, रणनीति तैयार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
neusense can make in municipal corporation board meeting
मुरादाबाद। सोमवार को होने वाली नगर निगम बोर्ड की बैठक में हंगामा होने के आसार नजर आने लगे हैं। शुक्रवार को कैंप कार्यालय पर पार्षदों की बैठक में ये संकेत नजर आए । बैठक में कई पार्षदों ने कुछ निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर असंतोष जाहिर किया और महापौर से शिकायत की।
विज्ञापन

हालांकि शुक्रवार दोपहर को महापौर कैंप कार्यालय पर हुई इस बैठक में सत्तापक्ष के पार्षद अधिक नजर आए, लेकिन पार्षदों में कुछ मसलों पर निगम अफसरों के प्रति नाराजगी नजर आई। कुछ पार्षदों ने टैक्स विभाग के प्रति नाराजगी जाहिर की। संपत्ति कर निर्धारण को लेकर वह अंसतुष्ट थे। लॉकडाउन की अवधि में सरकार द्वारा दी गई पर्याप्त सुविधाएं लोगों को न मिलने की बात भी उठी।
विज्ञापन

पूर्व के सालों की तुलना में इस साल के बजट में आय -व्यय का ब्यौरे में भी अधिक अंतर आने की बात सामने आ रही है। इसे लेकर भी पार्षद सवाल जवाब कर सकते हैं। 10 अगस्त को होने वाली बैठक में पूर्व बैठकों में उठाए गए मसलों पर हुई कार्रवाई का ब्यौरा भी अफसरों से मांगा जाएगा। इस मसले को एजेंडे में भी रखा गया है। बताया जाता है कि इस संबंध में कई मसलों में अफसरों की कार्रवाई से पार्षद संतुष्ट नजर नहीं आ रहे। एक पार्षद ने तो कुछ अफसरों पर सम्मानजनक ढंग से बात ना करने का मसला भी महापौर के समक्ष रखा। संजय सक्सेना, अशोक सैनी, हीरा भारती, अशोक सैनी, राकेश गुप्ता, आदि सभासद रहे। महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया कि उनके कैंप कार्यालय पर कई पार्षद आए थे। कई समस्याएं उन्होंने बताई है। टैक्स निर्धारण विभाग को लेकर भी उनमें कुछ अंसतोष था और भी कई समस्याएं बताई हैं। उन्होंने बैठक की रणनीति बनाई है। ये सब समस्याएं 10 अगस्त को होने वाली निगम बोर्ड की बैठक में रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed