{"_id":"62129031d11c5328f91387d5","slug":"net-service-provider-died-in-a-road-accident-moradabad-news-mbd419451742","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में नेट सर्विस प्रोवाइडर की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में नेट सर्विस प्रोवाइडर की जान गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। थाना मुगलपुरा इलाके में जामा मस्जिद क्षेत्र के पुल पर शनिवार रात बाइक से घर जाते समय एक इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर को अनियंत्रित गति से जा रही एक ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके पर ही ट्रैक्टर-ट्राली छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दादूवाला निवासी रामबहादुर (42) इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर का काम करते हैं। वह कटघर थाना क्षेत्र के गुलाबबाड़ी में एक मकान में किराये पर रह कर शहर में इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर का काम करते थे। शनिवार रात वह बाइक से अपने दादूपुर वाले घर से गुलाबबाड़ी जा रहे थे। जैसे ही वह मुगलपुरा थाना क्षेत्र के जामा मस्जिद पुल पर पहुंचे उसी बीच विपरीत दिशा से अनियंत्रित गति से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक रामबहादुर की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्रॉली मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-टॉली और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने रामबहादुर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। इंस्पेक्टर मुगलपुरा ने मृतक के परिवार वालों की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।