फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Nephew and grandchildren beat the elderly to death

भतीजों ने बुजुर्ग को पीट पीटकर मौत के घाट उतारा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Nephew and grandchildren beat the elderly to death
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के गांव में मंगलवार रात एक बुजुर्ग को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। बुजुर्ग के बेटे ने अपने ही तहेरे भाई और उसके तीन बेटों पर पीटने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि आरोपी शराब पीकर मकान के सामने गाली-गलौज कर रहे थे। पिता ने विरोध किया तो उन्होंने घर में घुसकर हमला कर दिया। पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

घटना मझोला थानाक्षेत्र के उत्तमपुर बहलोलपुर मिलक गांव की है। इस गांव में रहने वाले रूपचंद्र (75) किसान थे। उनके परिवार में तीन बेटे सुरेंद्र कुमार, राजकुमार और देवेंद्र कुमार हैं। रूपचंद्र के बेटे राज कुमार ने बताया कि पड़ोस में ही ताऊ का मकान है। आरोप है कि ताऊ के बेटे मदन मंगलवार रात मकान के सामने शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे थे। राज कुमार का कहना है कि उसके पिता ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर कहासुनी के बाद झगड़ा शुरू हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि मदन के बेटे अशोक, सुंदर और अतुल भी आ गए। इसके बाद आरोपी घर में घुस आए और उन्होंने रूपचंद्र की बुरी तरह से पिटाई कर दी। जिससे बुजुर्ग की हालत बिगड़ गई। परिजन रूपचंद्र को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। सूचना मिलने पर मझोला थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। बुधवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि दिल फटने से रूपचंद्र की मौत हुई थी। उसके अलावा उनके शरीर पर भी चोटों के निशान पाए गए हैं। एएसपी अनिल यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed