फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Neighbor taking away on the pretext of showing mobile

मोबाइल दिखाने के बहाने ले जाकर पड़ोसी ने किया मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Neighbor taking away on the pretext of showing mobile
कटघर थानाक्षेत्र में छह साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पड़ोस में रहने वाला आरोपी युवक बच्ची को मोबाइल दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख सुनकर उसकी मां आ गई और अन्य लोगों की मदद से आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। लोगों ने उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, यह घटना कटघर थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले की है। इस मामले में रहने वाली महिला ने आरोपी फहीम के खिलाफ के दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कराया है। जिसमें महिला ने बताया कि गुरुवार शाम करीब सात बजे उसकी छह वर्षीय बेटी और चार वर्षीय बेटा घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान वहां आरोपी युवक आ गया। वह दोनों बच्चों को मोबाइल दिखाने के बहाने अपने साथ एक मकान की आड़ में ले गए। आरोप है कि यहां उसने बच्ची को मोबाइल दिखाया और उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। बच्ची ने विरोध किया तो उसने उसे पीटा। इसी बीच बच्ची का भाई घटनास्थल से भाग गया और उसने अपनी मां को बताया कि पड़ोस में रहने वाला युवक बहन को पीट रहा है। महिला मौके पर पहुंची तो आरोपी उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। महिला के शोर मचाने पर अन्य लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए और उन्होंने आरोपी को रंगे हाथों ही मौके पर पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी की जमकर पिटाई की।
विज्ञापन

पीड़ित की मां ने डॉयल 112 पर कॉल कर पुलिस बुुला ली। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि बच्ची की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शुक्रवार शाम आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मासूम के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया था। जहां उसे जेल भेज दिया गया है। इस मामले की विवेचना जल्द पूरी की जाएगी। इस मामले में पीड़ित, गवाह, वादी के बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके अलावा मेडिकल परीक्षण और घटनास्थल का निरीक्षण किया जाएगा। मजबूत चार्जशीट अदालत में पेश की जाएगी। इसके अलावा अदालत में भी मजबूती से पैरवी की जाएगी। ताकि आरोपी को सजा हो सके। ब्यूरो

मासूम बच्चों के साथ सामने आ घटनाओं में ज्यादातर आरोपी करीबी निकल रहे हैं। बच्चों को ऐसे संदिग्ध लोगों से दूर रखें। जिनकी गतिविधियां ठीक नहीं हैं। कटघर क्षेत्र में पकड़ा गया आरोपी फहीम को बच्ची और उसका भाई पहले से जानते थे। इसलिए ही वह मोबाइल देखने के चक्कर में उसके साथ चले गए थे। इससे पहले पाकबड़ा के गांव में दो अगस्त 2021 को पड़ोसी युवक तीन साल के बच्चे को टॉफी खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था और दुष्कर्म किया था। कटघर क्षेत्र में तीन साल पहले इमाम ने आठ साल के बच्चे के साथ दुष्कर्म किया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed