फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Negligence was found in providing family IDs and paying stipends to caregivers.

Moradabad News: फैमिली आइडी और केयरटेकर का मानदेय देने में मिली लापरवाही

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Negligence was found in providing family IDs and paying stipends to caregivers.
बिलारी। बीडीओ ने बुधवार दोपहर बाद अपने कार्यालय में सभी पंचायत सचिवों और ग्राम पंचायत अधिकारियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक की। इस दौरान फैमिली आईडी कार्य पूरा करने में देरी करने और केयरटेकर का तीन माह से मानदेय न देने पर दो पंचायत सचिवों को चेतावनी जारी कर दी।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी नरेशपाल सिंह ने बैठक में कहा कि बिलारी ब्लॉक की 98 ग्राम पंचायतों में अब तक पात्र लोगों की 8650 फैमिली आइडी बन पाई हैं जबकि लगभग चार हजार फैमिली आईडी बनाए जाने का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। फैमिली आईडी का काम जल्दी पूरा होने पर पात्र गरीब परिवारों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने में आसानी होगी। फैमिली आईडी की समीक्षा के दौरान पंचायत सचिव भूपेंद्र कुमार का काम सबसे बेहतर और राजीव कुमार का काम सबसे खराब पाया गया। बीडीओ ने सचिव राजीव कुमार को चेतावनी पत्र जारी कर दिया।
विज्ञापन

बीडीओ ने ब्लॉक की पांचों ग्राम पंचायतों भूड़ मरेशी, हाजीपुर, फतेहपुर नत्था, चंगेरी और धमावली में राजकीय गोशालाओं के संचालन की समीक्षा की। सभी गोवंशीय पशुओं को ठंड से बचाने के पुख्ता इंतजाम करने और गोशाला केयरटेकरों का प्रतिमाह समय से मानदेय दिलाने के निर्देश दिए। इस दौरान पता चला कि पंचायत सचिव मनोज कुमार ने केयरटेकर तीन माह से मानदेय नहीं दिया है। बीडीओ ने सचिव मनोज कुमार भी चेतावनी पत्र जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ ने वर्ष 2021-22 में आदर्श ग्राम के रूप में चयनित बिलारी ब्लॉक की सभी 14 ग्राम पंचायतों की संशोधित कार्ययोजना शीघ्र तैयार करने और आवास प्लस सर्वे का काम शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए। बैठक में एडीओ पंचायत शकील अहमद, एडीओ समाज कल्याण अनुराज सिंह, एडीओ आइएबी रतन सिंह, एडीओ सहकारिता सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed