फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Negligence in investigation, station in-charge present on line

Moradabad News: विवेचना में लापरवाही, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Negligence in investigation, station in-charge present on line
मुरादाबाद। 31 दिसंबर की शाम भगतपुर क्षेत्र में पिता पुत्र पर हुए हमले के मामले की विवेचना में लापरवाही बरतने पर मंगलवार को एसएसपी सतपाल अंतिल ने थाना प्रभारी और दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। विवेचक पर वादी ने यह भी आरोप लगाया था कि एक आरोपी का नाम केस से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

भगतपुर क्षेत्र के लालपुर बराही गांव निवासी देवेंद्र सिंह ने 31 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि उसके पिता घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान गांव निवासी संतोष ने देवेंद्र के पिता ओमपाल के साथ गाली-गलौज की। देवेंद्र ने विरोध किया तो आरोपी वहां से चला गया था। उसके बाद आरोपी अपने साथ तेजिंदर, अभिषेक व हैप्पी को लेकर वापस आ गया और ओमपाल सिंह के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया था। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने संतोष, तेजिंदर, अभिषेक और हैप्पी के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दज की थी। पुलिस ने संतोष समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया था। इस मामले की विवेचना दारोगा सौरव यादव कर रहे थे।मंगलवार देवेंद्र ने एसएसपी सतपाल अंतिल से शिकायत की और बताया गया कि विवेचक केस से एक आरोपी का नाम निकालने की तैयारी कर रहे हैं। एसएसपी से शिकायत सुनने के बाद भगतपुर थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह और विवेचक दारोगा सौरव यादव को कार्यालय में तलब कर लिया। उन्होंने दरोगा और इंस्पेक्टर से पूछताछ की तो शिकायत करता की बात सही साबित हो गए। इसके बाद एसएसपी ने दोनों को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed